1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Gochar: अक्षय तृतीया के दिन उच्च राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों की होगी चांदी, लाभ के बनेंगे योग

Chandra Gochar: अक्षय तृतीया के दिन उच्च राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों की होगी चांदी, लाभ के बनेंगे योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 13, 2026 06:26 am IST,  Updated : Apr 13, 2026 06:26 am IST

Chandra Gochar: चंद्रमा 19 अप्रैल को यानि अक्षय तृतीया के दिन अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Chandra Gochar- India TV Hindi
चंद्रमा गोचर Image Source : FREEPIK

Chandra Gochar: अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर 19 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। चंद्रमा की उच्च स्थिति के चलते अक्षय तृतीया और इसके कुछ दिनों बाद तक राशिचक्र की तीन राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

वृषभ राशि 

चंद्रमा आपकी राशि में ही गोचर करेंगे। चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के होते हैं इसलिए आपके आत्मविश्वास में इस गोचर के चलते वृद्धि देखने को मिलेगी। निवेश किए गए धन से इस राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में भी निखार देखने को मिलेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होगी इसलिए करियर क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

कर्क राशि 

चंद्रमा का आपके लाभ भाव में गोचर होगा। चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं इसलिए आपके लाभ भाव में इनकी स्थिति आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगी। किस्मत का सहयोग आपको मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। उधार दिया गया धन आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। 

कन्या राशि

आपकी राशि से नवम भाव में अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा का गोचर होगा। यह गोचर आपके भाग्य भाव में होगा इसलिए भाग्य का आपको साथ मिलेगा। आपके अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। कारोबारियों को अच्छी डील मिलने से बड़ा धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि होगी और कठिन विषयों को भी आप आसानी से समझ पाएंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बनेंगे 4 बेहद शुभ योग, 5 राशियों को प्राप्त होगा बंपर लाभ

Parshuram Jayanti 2026: परशुराम जी के 5 चमत्कारी मंत्रों के जप से प्राप्त होगा ज्ञान और बल, विघ्न-बाधाएं भी होंगी दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।