1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Gochar: चंद्रमा 7 मई की रात शत्रु ग्रह शनि की राशि में करेंगे प्रवेश, 3 राशियां धन और सेहत को लेकर हो जाएं सावधान

Chandra Gochar: चंद्रमा 7 मई की रात शत्रु ग्रह शनि की राशि में करेंगे प्रवेश, 3 राशियां धन और सेहत को लेकर हो जाएं सावधान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 06, 2026 09:54 am IST,  Updated : May 06, 2026 09:54 am IST

Chandra Gochar: चंद्रमा 7 मई की रात को शनि की राशि मकर में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा के इस गोचर से किन राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना कर पड़ सकता है, आइए विस्तार से जानते है।

Chandra Gochar- India TV Hindi
चंद्र गोचर Image Source : FREEPIK

Chandra Gochar: चंद्रमा 7 मई की रात को धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का गोचर 7 मई की रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। शनि और चंद्रमा आपस में शत्रु हैं इसलिए चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। इन राशियों को सेहत और धन से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। 10 मई तक इन राशियों को बेहद सतर्कता से आगे बढ़ना चाहिए। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि

चंद्रमा मन के कारक ग्रह हैं और आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे। मकर राशि में चंद्रमा की स्थिति आपको मानसिक तनाव दे सकती है इसलिए आपको सतर्कता बरतनी होगी। बेवजह सोचने की बजाय काम पर ध्यान दें। योग-ध्यान करने से आपको मानसिक शांति अनुभव हो सकती है।  धन के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। बिना सोच-विचार किए निवेश करने से आर्थिक हानि आपको हो सकती है। 10 मई तक करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित आपको करना चाहिए। 

सिंह राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होगा। इस भाव में चंद्रमा के होने से कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ वार्तालाप सोच-समझकर करें। गुप्त शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। मकर राशि में चंद्रमा के होने से खर्च बढ़ सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। सेहत को लेकर भी इस राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। सर्दी-जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। उपाय के तौर पर दूध, चावल, सफेद वस्त्र आदि का दान करें। 

कुंभ राशि 

चंद्रमा का गोचर आपके हानि भाव यानि द्वादश भाव में होगा इसलिए धन का लेन-देन सावधानी से करने की आपको सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य की खराब तबीयत पर भी आपको पैसा लगाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान कीमती सामना का ख्याल रखें चोरी हो सकता है। बेरोजगार लोग मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकते हैं। हालांकि 10 मई के बाद स्थितियां सुधरेंगी और आपको जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Pital Ka Kada: पीतल का कड़ा 3 राशियों के लिए होता है बेहद भाग्यशाली, पहनते ही जीवन में होती है धन-वैभव की प्राप्ति

Shani Jayanti: शनि जंयती पर भूलकर भी ये 5 चीजें न लाएं घर, रूठ जाएंगे न्याय के देवता और जीवन में आएंगी बाधाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।