1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Grahan 2024: सितंबर में लगने वाले चंद्रग्रहण से पहले सावधान हो जाएं ये राशियां, करियर में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां

Chandra Grahan 2024: सितंबर में लगने वाले चंद्रग्रहण से पहले सावधान हो जाएं ये राशियां, करियर में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 04, 2024 05:43 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 05:43 pm IST

Chandra Grahan 2024: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण राशिचक्र की कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां और क्या उपाय इनको बुरे परिणामों से बचा सकते हैं।

Chandra Grahan 2024- India TV Hindi
Chandra Grahan 2024 Image Source : SOCIAL

Chandra Grahan 2024: सितंबर के महीने में साल 18 तारीख को साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यानि चंद्रग्रहण की अवधि 4 घंटे से थोड़ी अधिक होगी। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। परंतु, चंद्र ग्रहण के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कौन सी हैं ये राशियां और चंद्रग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए क्या कार्य इनको करने चाहिए आइए जानते हैं।    

मेष राशि - साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण आपके स्वभाव में कुछ नकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आप अत्यधिक उत्तेजित नजर आ सकते हैं, जिसके चलते कुछ गलत फैसले भी इस राशि के जातक ले सकते हैं। इसलिए अपनी भावनाओं को इस राशि वालों को नियंत्रण में रखना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके आर्थिक पक्ष को भी खराब कर सकते हैं। संचित धन को खर्च करने से इस दौरान बचें और जितना हो सके बजट बनाकर आगे बढ़ें। खुद पर नियंत्रण रखने के लिए इस राशि वालों को ध्यान का सहारा लेना चाहिए, लाभ होगा। 

कर्क राशि - चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए जब भी चंद्रग्रहण की घटना घटित होती है तो कर्क राशि के लोगों सावधान रहना चाहिए। इस दौरान आप भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, छोटी-छोटी बातें आपको चुभ सकती हैं। इसके साथ ही आपके आर्थिक पक्ष के लिए भी ग्रहण का लगना अच्छा नहीं माना जा रहा है, बेवजह की चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है। घर में किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खर्च होने से आपको मानसिक परेशानी होगी, इसकी वजह से आपके करियर पर भी विपरीत प्रभाव देखने को मिल सकता है। खुद को संतुलित रखने के लिए कर्क राशि के लोगों को ध्यान करना चाहिए और साथ ही भगवान शिव के मंत्रों का जप करना चाहिए। 

तुला राशि - ग्रहण के दौरान तुला राशि वालों को कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। चंद्रग्रहण के एक सप्ताह के बाद ही कोई नया कार्य शुरू करना आपके लिए शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को नई परिस्थितियों में ढलने में दिक्कतें इस दौरान आ सकती हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। पैसों से जुड़े मुद्दों पर कोई भी निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी या फिर माता-पिता की राय लें। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। 

मीन राशि - आपके पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां इस दौरान देखने को मिल सकती हैं। घर के लोगों के बीच मनमुटाव आपको भी मानसिक रूप से दिक्कतें देगा। इस दौरान आपको लोगों के बीच मध्यस्थता करके मुद्दों को सुलझाना चाहिए। इस राशि वालों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। किसी भी ऐसे कार्य में अपना हाथ न डालें, जिसका आपको अनुभव नहीं है। उपाय के तौर पर जरूरतमंदों को सामर्थ्य अनुसार दान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

सूर्य-शुक्र और केतु 18 साल बाद बनाएंगे युति, इन 3 राशियों पर दिखेगा शुभ प्रभाव, धन और मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के व्रत से पहले देख लें पूजा सामग्री की लिस्ट, जान लें उन वस्तुओं के बारे में जिनके बिना पूजा है अधूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।