Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ समेत भारत के कई शहरों में देखा गया। अब इसके बाद सूर्य ग्रहण लगेगा। बता दें साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को पितृ पक्ष के आखिरी दिन लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण के प्रभाव से नकारात्मकता बहुत अधिक बढ़ जाती है इसलिए ग्रहण के बाद आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। जानिए चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए।
ग्रहण की समाप्ति पर क्या करें? (Chandra Grahan Ke Baad Kya Kare)
- चंद्रग्रहण के बाद आपको अपने घर में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करना चाहिए। अगर गंगाजल न हो तो गोमूत्र का प्रयोग भी आप कर सकते हैं।
- ग्रहण खत्म होने के बाद आपको स्नान अवश्य करना चाहिए।
- घर के पूजा स्थल को भी ग्रहण के बाद शुद्ध अवश्य करें, यहां आप गंगाजल का छिड़काव कर सकते हैं।
- धार्मिक मतानुसार, ग्रहण के बाद किया गया दान आपके पितरों और ईश्वर को प्रसन्न करता है। इसलिए ग्रहण के बाद दान जरूर करें।

