1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, मिथुन सहित 3 राशियां रहें बेहद सावधान

शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, मिथुन सहित 3 राशियां रहें बेहद सावधान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 26, 2026 10:43 am IST,  Updated : Aug 26, 2026 11:12 am IST

साल 2026 का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण के चलते किन राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, आइए जानते हैं।

चंद्रग्रहण 2026- India TV Hindi
चंद्रग्रहण 2026 Image Source : MAGNIFIC

साल 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण 28 अगस्त 2026 को शनि की राशि कुंभ और राहु के शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण का सूतक भारत में मान्य नहीं होगा लेकिन मिथुन, कुंभ सहित 3 राशियों पर ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन राशियों को आर्थिक और करियर के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी हर काम सोच-समझकर करना होगा। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में और साथ ही जानेंगे कि क्या उपाय इनको करने चाहिए। 

मिथुन राशि

साल का अंतिम चंद्रग्रहण आपके नवम भाव यानि भाग्य भाव में लगेगा। इस ग्रहण के चलते आपको मनचाही सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भाग्य के सहारे रहेंगे तो निराशा हाथ लग सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा। इसके साथ ही करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला बिना सोच-विचार के न लें। कार्यक्षेत्र में आज के काम को कल पर टालने से भी आपको बचना चाहिए। उपाय के तौर पर मिथुन वालों के लिए शिव चालीसा का पाठ करना शुभ साबित हो सकता है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों पर शनि ढैय्या भी चल रही है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको अपनी हेल्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी भी काम में जोखिम लेने से बचें नही तो नुकसान हो सकता है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है। ग्रहण के दौरान मन ही मन अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करें इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही नकारात्मक चीजों से बचाव भी होगा।

कुंभ राशि 

साल का अंतिम चंद्रग्रहण आपकी ही राशि में लगने जा रहा है इसलिए मानसिक रूप से इस राशि के कुछ जातक विचलित हो सकते हैं। अनजाना डर इस राशि के कुछ जातकों को सता सकता है। मन को संतुलित करने के लिए योग-ध्यान इस राशि के जातकों को करना चाहिए। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे की वजह से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सितंबर में इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, करियर और आर्थिक स्थिति में आ सकता है बड़ा उछाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।