सितंबर में कई ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 2 सितंबर को शुक्र तुला में प्रवेश करेंगे तो 7 सितंबर को बुध कन्या राशि में जायेंगे। फिर 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो 26 सितंबर को बुध एक बार फिर राशि बदलकर तुला में प्रवेश कर जायेंगे। जबकि 18 सितंबर से मंगल कर्क राशि में अपनी यात्रा शुरू करेंगे। ज्योतिष अनुसार ग्रह-गोचर और उनसे बनने वाले शुभ योगों के लिहाज से यह महीना 3 राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। इन राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
वृषभ राशि (Taurus) - मां लक्ष्मी की कृपा से धन के नए स्रोत खुलेंगे
वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना शुभ साबित होने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन के नए स्रोत खुलेंगे। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी और इस महीने आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) - आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा
मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना लकी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। निवेश से बड़ा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। करियर में उछाल देखने को मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नए प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।
तुला राशि (Libra) - आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी
तुला राशि वालों के लिए सितंबर महीना बेहद शुभ साबित होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। करियर में बड़ा उछाल आएगा। मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। पदोन्नति और प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: