1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चातुर्मास 2026 कब से? 4 महीने राशि अनुसार कर लें ये खास उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि!

चातुर्मास 2026 कब से? 4 महीने राशि अनुसार कर लें ये खास उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Jul 23, 2026 07:09 am IST,  Updated : Jul 23, 2026 07:09 am IST

चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु वैकुण्‍ठ धाम छोड़कर पाताल लोक में वास करते हैं। इसी कारण से इन चार महीनों में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं होता है। चलिए जानते हैं इस साल चातुर्मास कब से लग रहा है और इस दौरान राशि अनुसार किन उपायों को करके आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

chatumas upay- India TV Hindi
चातुर्मास के उपाय Image Source : CANVA

इस साल चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई 2026 से हो रही है और इसका समापन 21 नवंबर को होगा। बता दें हर साल देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास शुरू होता है और देवउठनी एकादशी तक यह रहता है। चातुर्मास में कई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। कहते हैं इस दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों के सफल होने की संभावना कम रहती है। हालांकि यह समय जप, तप, ध्‍यान, दान-पुण्‍य करने आदि कार्यों के लिए अनुकूल होता है। इसके अलावा ये 4 महीने भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए भी खास माने जाते हैं। ज्योतिष अनुसार अगर इस दौरान आप अपनी राशि के हिसाब से कुछ खास उपाय करते हैं तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। 

चातुर्मास 2026 राशि अनुसार उपाय

राशि का नाम उपाय
मेष चातुर्मास के प्रत्येक मंगलवार को मसूर की दाल या लाल रंग के वस्‍त्र का दान करें। साथ ही रोजाना सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। 
वृषभ चातुर्मास के प्रत्येक शुक्रवार को सफेद रंग के वस्‍त्रों या चावल का दान करें। साथ ही गाय को चाका खिलाएं।
मिथुन चातुर्मास के हर बुधवार के दिन हरे फल या मूंग की दाल का दान करें। गायों की सेवा करें। झूठ बोलने से बचें।
कर्क चातुर्मास के हर सोमवार को दूध या चावल का दान करें। साथ ही अपने बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें, उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
सिंह चातुर्मास के प्रत्येक रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या चातुर्मास के हर बुधवार के दिन हरी सब्जियां दान करें और जरूरतमंदों को भोजन खिलाएं
तुला तुला वाले चातुर्मास के प्रत्येक शुक्रवार के दिन मिठाई या इत्र का दान करें। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें।
वृश्चिक चातुर्मास के हर मंगलवार के दिन काले तिल का दान करें। गरीबों को भोजन खिलाएं। गुरुवार को विष्णु चालीसा पढ़ें।
धनु चातुर्मास के प्रत्येक गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्‍त्र और हल्‍दी का दान करें। साथ ही इस दिन गले पर हल्दी का तिलक भी लगाएं।
मकर चातुर्मास के प्रत्येक शनिवार को काले रंग के वस्‍त्रों, काले तिल, सरसों के तेल या काली उड़द की दाल का दान करें।
कुंभ चातुर्मास के प्रत्येक शनिवार तेल या काले तिल का दान करें। भूखों को भोजन कराएं।
मीन चातुर्मास के प्रत्येक गुरुवार के दिन चने की दाल या केले का दान करें। साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

चातुर्मास का धार्मिक महत्व क्या है?

देवशयनी एकादशी पर कर लें तुलसी के ये अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।