1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चोटी रखने के ये हैं 5 बड़े फायदे, जानें क्या लिखा है धार्मिक ग्रंथों में

चोटी रखने के ये हैं 5 बड़े फायदे, जानें क्या लिखा है धार्मिक ग्रंथों में

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 24, 2024 12:09 pm IST,  Updated : May 24, 2024 12:09 pm IST

चोटी रखने के क्या फायदे हमारे धर्म शास्त्रों में बताए गए हैं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसका क्या महत्व है, विस्तार से जानें हमारे लेख में।

Choti - India TV Hindi
Choti Image Source : FILE

हिंदू धर्म में कई ऐसे नियम हैं जिनका पालन करके हम जीवन में उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं। हिंदू धर्म के ज्यादातर नियमों की अहमियत को विज्ञान भी मानता है। इन्हीं नियमों से एक है शिखा या चोटी रखने का नियम। ऐसे में आज हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे कि आखिर क्यों हिंदू मान्यताओं को मानने वाले शिखा रखते हैं, और इससे क्या फायदे हमें प्राप्त होते हैं। 

शिखा रखने का महत्व और नियम

हिंदू धर्म में शिखा रखना अनिवार्य माना गया है। इसलिए मुंडन के दौरान भी चोटी के बाल नहीं काटे जाते। शास्त्रों में बताया गया है कि- कर्मकांड, पूजा और यज्ञ के दौरान चोटी रखना बेहद आवश्यक होता है। शिखा का आकार गाय के खुर के जितना होना चाहिए, क्योंकि जहां चोटी होती है वहां सहस्रार चक्र होता है और इसका आकार भी गाय के खुर के जितना ही होता है। आइए अब जानते हैं कि शिखा रखने के क्या लाभ हैं। 

चोटी रखने के फायदे

  • चोटी रखने से मानसिक स्थिरता व्यक्ति को प्राप्त होती है। साथ ही विवेक शक्ति का विकास होता है। जो लोग चोटी रखते हैं उनके निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी हो जाती है।  वैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि, चोटी रखने से बुद्धि, ज्ञान और विवेक शक्ति में वृद्धि होती है। 
  • जिस स्थान पर शिखा होती है उसका संबंध नाड़ियों से भी है। हमारे शरीर में तीन नाड़ियां होती हैं इड़ा, पिंगला और सुषुम्ना। इन तीन नाड़ियों के बीच जब संतुलन बन जाता है तो हमारा जीवन भी संतुलित हो जाता है। शिखा रखने से इन नाड़ियों को संतुलित करने में मदद मिलती है। योग के माध्यम से जो लोग परम तत्व को पाना चाहते हैं उन्हें शिखा अवश्य रखनी चाहिए। 
  • जो लोग शिखा रखते हैं उनकी स्मरण शक्ति बाकी लोगों के तुलना में अच्छी होती है। ऐसे लोग एक बार जिस चीज का अध्ययन कर लेते हैं वो उन्हें आजीवन याद रहती है। इसीलिए गुरु-शिष्य परंपरा में भी शिखा रखने का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। 
  • शिखा रखने से हमारी ज्ञान इंद्रियों को शक्ति प्राप्त होती है। इसलिए शिखा रखना बेहद आवश्यक हिंदू धर्म में माना गया है। 
  • शिखा रखने से आपका  सहस्रार चक्र जागृत होता है जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होती है। 

अब आप जान गए होंगे कि आखिर क्यों हिंदू मान्यताओं में शिखा का इतना अधिक महत्व है। शिखा न केवल आपके स्वास्थ्य को बेहतर करने में सक्षम है बल्कि इससे आपके ज्ञान और तेज में भी वृद्धि देखने को मिलती है। हिंदू धर्म के कई लोग आज भी शिखा रखते हैं, और इससे विभिन्न प्रकार के फायदे भी उनको प्राप्त होते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

ये 4 राशियां होती हैं घूमने की सबसे ज्यादा शौकीन, एक जगह नहीं टिकते इनके पांव

बिस्तर पर बैठकर भोजन करना क्यों है अशुभ? जानें वास्तु में क्या है सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।