1. Hindi News
  2. धर्म
  3. ये 4 राशियां होती हैं घूमने की सबसे ज्यादा शौकीन, एक जगह नहीं टिकते इनके पांव

ये 4 राशियां होती हैं घूमने की सबसे ज्यादा शौकीन, एक जगह नहीं टिकते इनके पांव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 02, 2024 12:22 pm IST,  Updated : May 02, 2024 12:22 pm IST

ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र मिलता है जो घूमने-फिरने की बड़ी शौकीन मानी जाती हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

rashichakra- India TV Hindi
rashichakra Image Source : FILE

घूमने का शौक यूं तो हर किसी को होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए देश-दुनिया का भ्रमण करना जीवन का मकसद बन जाता है। ऐसी ही कुछ राशियों का जिक्र ज्योतिष शास्त्र में मिलता है, इन राशियों के लोग लंबे समय तक एक जगह पर रुकते नहीं हैं। जीवन में कितनी भी आपाधापी क्यों न चल रही हो लेकिन घूमने के लिए ये वक्त निकाल ही लेते हैं। आज इन्हीं राशियों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे। 

मेष 

मेष राशि के लोग घूमने-फिरने के मामले में सबसे आगे माने जाते हैं। अगर आपके फ्रैंड सर्कल में ऐसा कोई व्यक्ति है जिसके पास घूमने का कोई-न-कोई प्लान हमेशा रहता है, तो उस व्यक्ति की राशि मेष हो सकती है। इस राशि के लोगों को नई जगहों पर जाना बहुत भाता है, दूसरे किसी काम के लिए इनके पास भले ही समय न हो लेकिन जब घूमने की बात आती है तो समय ये निकाल लेते हैं। मेष राशि वाले उन लोगों में भी शामिल हैं जिन्हें घूमने के लिए कोई जोड़ीदार न मिले तो ये अकेले ही यात्रा पर निकल सकते हैं। अक्सर ये नौकरी भी इसी तरह की करती हैं, जिसमें घूमने फिरने का मौका मिले।

सिंह
इस राशि का प्रतीक चिह्न है शेर और इस राशि वालों का रवैया भी ऐसा ही होता है। जैसे शेर के लिए कोई पाबंदी नहीं होती उसी तरह सिंह राशि के लोग भी किसी सीमा को नहीं मानते। इस राशि वाले घूमने के लिए अनजान शहर या देश में जाने से भी नहीं झिझकते। जैसे जीने के लिए हवा जरूरी है वैसे ही इस राशि के लोगों के लिए घूमना भी बेहद जरूरी है। जब भी इनको जीवन में नई प्रेरणा की जरूरत होती है तो ये अपना बैग पैक करके कहीं घूमने निकल सकते हैं।

तुला
इस राशि के लोगों को रचनात्मक और कलाप्रेमी माना जाता है। अपनी रचनात्मकता को निखारने के लिए ये लोग कई जगहों की यात्राएं कर सकते हैं। इनके लिए घूमना फिरना दवा की तरह काम करता है। जब भी जीवन में इनको स्ट्रेस होता है तो किसी खुले स्थान पर घूमने ये निकल सकते हैं। इस राशि के लोगों की खास बात ये है कि ये अकेले नहीं बल्कि दोस्तों, रिश्तेदारों या फिर अपने लवपार्टनर के साथ घूमना फिरना पसंद करते हैं। शायद यही वजह है कि इस राशि के लोगों की सोशल लाइफ काफी अच्छी मानी जाती है। 

धनु
इस राशि के लोग अपने पैरों पर पंख लेकर पैदा होते हैं, घूमने का एक छोटा सा इशारा भी इनको मीलों दूर की यात्रा पर पहुंचा सकता है। गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि के लोग जितना एकांत में रहते हैं उतना ही क्रिएटिव और प्रोडक्टिव हो जाते हैं, और इस एकांत की तलाश में ये आसपास के लोगों से बहुत दूर जा सकते हैं। घूमना-फिरना इनके लिए शौक नहीं बल्कि इनके जीवन को नया आयाम देने वाली एक वजह भी है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो घर ले आएं ये चीजें, घर पर दोनों हाथों से मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

चार धाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करने चाहिए दर्शन? जान लें क्या है यात्रा का सही क्रम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।