1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सपने में गाय और बछड़ा दिखे तो हो जाएं खुश! क्यों शुभ माना जाता है ये सपना? जानें किस बात का है इशारा

सपने में गाय और बछड़ा दिखे तो हो जाएं खुश! क्यों शुभ माना जाता है ये सपना? जानें किस बात का है इशारा

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jun 26, 2026 09:35 am IST,  Updated : Jun 26, 2026 10:19 am IST

अगर आपको सपने में गाय और बछड़ा दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र में इसे शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि यह सपना आर्थिक उन्नति, खुशहाली और करियर में सफलता का संकेत देता है। चलिए जानते हैं यह शुभ सपना किस बात की ओर इशारा करता है।

dream interpretation- India TV Hindi
सपने में गाय दिखना किस बात का इशारा है? Image Source : FREEPIK

सपनों को अक्सर लोग सामान्य मानकर नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र कुछ और ही कहता है। इसमें हर तरह के सपने कों शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया है। जो व्यक्ति के जीवन में होने वाले अच्छे-बुरे बदलाव की ओर इशारा करते हैं। इन्हीं में से एक है सपने में गाय का दिखाई देना।

सनातन परंपरा में गाय को पवित्र, पूजनीय और समृद्धि का प्रतीक है। स्वप्न शास्त्र में भी गाय का सपना शुभ संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। तो चलिए जानते हैं सपने में गाय या गाय के साथ बछड़ा दिखाई देना किस बात का इशारा हो सकता है।

गाय का सपना क्या संकेत देता है?

अगर आपको अचानक से सपने में गाय दिखाई देती है तो खुश हो जाइए। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय का दिखना सकारात्मक बदलाव का संकेत होता है। मान्यता है कि यह सपना रुके हुए काम पूरे होने, घर में सुख-शांति बढ़ने और नई शुरुआत का संदेश देता है। साथ ही व्यक्ति को सम्मान और सफलता मिलने के भी योग बन सकते हैं।

बछड़े के साथ गाय दिखना

अगर सपने में गाय अपने बछड़े के साथ दिखाई दे या उसे दूध पिलाते हुए देखें, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह सपना घर की परेशानियां कम होने, आर्थिक स्थिति मजबूत होने और परिवार में खुशहाली आने का संकेत देता है। इसे मां लक्ष्मी की कृपा मिलने से भी जोड़कर देखा जाता है।

धन लाभ और तरक्की के संकेत

स्वप्न शास्त्र की माने तो गाय का सपना आर्थिक मजबूती का भी प्रतीक होता है। इस तरह का सपना देखने वाले व्यक्ति को नौकरी में प्रमोशन, कारोबार में लाभ या लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिले की मान्यता है। यह सपना मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने का भी संकेत है।

सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कठिन समय के दौरान बार-बार गाय का सपना दिखाई दे, तो यह आने वाले अच्छे समय का संकेत है। मान्यता है कि आने वाले समय में आपकी मुश्किलें कम होंगी। इस सपने को जीवन में नई उम्मीद, शांति और खुशहाली की राह खुलने का संकेत माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Dreamcatcher Vastu: ड्रीमकैचर सिर्फ सजावट नहीं, वास्तु में भी है इसका खास महत्व, सही जगह लगाने के हैं कई सारे फायदे

Dreams Meaning: बार-बार एक ही सपना क्यों आता है? जानिए इसके संकेत और रात के किस पहर के सपने होते हैं सच!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।