Dream Meaning: स्वप्नशास्त्र में कुछ ऐसे सपनों का वर्णन भी किया गया है जो आपको जबरदस्त धन लाभ होने का संकेत हैं। इन सपनों के बाद आप अचानक से धन पा सकते हैं या फिर आपकी तरक्की हो सकती है। हालांकि यह सपने जब सुबह के समय दिखते हैं तभी इनका प्रभाव भी जीवन पर अधिक पड़ता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
सपने में कमल के फूल का दिखना
अगर आपको कभी सपने में कमल का फूल दिखे तो समझ जाइए माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है। यह सपना बेहद शुभ माना जाता है और ऐसा सपना दिखने के बाद आपकी आर्थिक उन्नति होने की संभावना बहुत अधिक होती है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से आपको पारिवारिक जीवन में भी सुख-समृद्धि मिलती है।
जल का भरा हुआ पात्र सपने में दिखना
सपने में जल से भरा पात्र दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है। पानी का घड़ा या फिर पानी का कोई भी भरा हुआ पात्र अगर आप सपने में देखें तो समझ जाइए आपकी आर्थिक उन्नति होने वाली है। ऐसा सपना आने के बाद करियर के क्षेत्र में भी आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
सपने में जलता हुआ दीपक देखना
अगर आप कभी सपने में जलता हुआ दीपक देखते हैं तो यह सपना कई शुभ परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस सपने का अर्थ होता है कि ज्ञान का प्रकाश आपके जीवन में फैलेगा, साथ ही आपको धन-धान्य की प्राप्ति भी ऐसा सपना देखने के बाद हो सकती है।
सोना या चांदी देखना
सपने में सोना और चांदी दिखना भी धन लाभ का संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आपके बैंक बैलेंस को बढ़ा सकता है। इस सपने को देखने के बाद आप उधार से मुक्त भी हो सकते हैं या आपने किसी को उधार दिया था तो वो वापस मिल सकता है।
अनाज का दिखना
आपको अगर सपने में कभी अनाज का ढेर दिखाई दे तो समझ जाइए आपकी धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं किसी अनजान स्रोत से धनलाभ का संकेत भी यह सपना माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, जीवन के सभी संकट हो जाएंगे दूर