1. Hindi News
  2. धर्म
  3. दोबारा शादी का सपना देखना किस बात की ओर करता है इशारा? स्वप्न शास्त्र में बताए हैं ये संकेत

दोबारा शादी का सपना देखना किस बात की ओर करता है इशारा? स्वप्न शास्त्र में बताए हैं ये संकेत

 Written By: Arti Azad
 Published : Sep 09, 2026 07:19 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 07:20 am IST

सपने में दोबारा शादी करते हुए देखना हमेशा एक ही संकेत नहीं देता। कभी यह जीवन में बदलाव और नई शुरुआत की ओर इशारा करता है, तो कभी किसी परेशानी को दर्शाता है। जानिए दोबारा शादी का सपना देखने के पीछे स्वप्न शास्त्र में कौन-कौन से संकेत बताए गए हैं।

dream meaning, दोबारा शादी का सपना देखने का अर्थ- India TV Hindi
दोबारा शादी का सपना देखने का अर्थ Image Source : PINTEREST

सपने में शादी से जुड़े दृश्य दिखाई देना आम बात है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति खुद को दोबारा शादी करते हुए देखे तो इसके पीछे कोई खास संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेतों से जुड़े हो सकते हैं। इसका अर्थ सपने में दिखाई देने वाली स्थिति और उस दौरान महसूस होने वाली भावनाओं पर भी निर्भर करता है। जानिए दोबारा शादी का सपने का क्या मतलब हो सकता है।

नई शुरुआत का संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दोबारा शादी करना जीवन में किसी नई शुरुआत का संकेत हो सकता है। अगर हाल ही में आपकी जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव हुआ है या आप किसी नई शुरुआत के बारे में सोच रहे हैं, तो उसका असर सपने में दिखाई दे सकता है। यह बदलाव निजी जीवन, काम या किसी दूसरी परिस्थिति से जुड़ा हो सकता है।

बदलाव की ओर इशारा

ऐसा सपना बताता है कि जिंदगी में पुरानी परिस्थितियों से आगे बढ़कर कुछ नया करने का समय आ सकता है। अगर सपने के दौरान आपको खुशी और उत्साह महसूस हो रहा था, तो इसे सकारात्मक बदलाव से जोड़कर देखा जाता है।

परेशानी से राहत

अगर किसी व्यक्ति की जिंदगी में लंबे समय से कोई परेशानी या उलझन चल रही है और इसी दौरान उसे दोबारा शादी का सपना आता है, तो इसे उस समस्या से बाहर निकलने का संकेत माना जा सकता है। यह सपना भावनात्मक रूप से खुद को संभालने की स्थिति को भी दर्शा सकता है।

मन की भावनाएं

दोबारा शादी के सपने का अर्थ समझने में सपने के दौरान आपकी भावनाएं भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। अगर आप खुद को खुश देखते हैं, तो यह मन में सकारात्मक सोच और बेहतर बदलाव की इच्छा का संकेत हो सकता है। वहीं अगर सपने में उदासी, डर या बेचैनी महसूस हो, तो यह किसी चिंता या मानसिक असमंजस की ओर इशारा कर सकता है।

असुरक्षा का संकेत

अगर दोबारा शादी का सपना परेशान करने वाला हो और उसमें व्यक्ति खुद को दुखी या असहज महसूस करे, तो स्वप्न शास्त्र में इसे असुरक्षा से जोड़कर देखा जाता है। यह भविष्य, रिश्तों या आर्थिक स्थिति को लेकर मन में चल रही चिंता का संकेत हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: शुक्र 11 सितंबर को राहु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 3 राशियों के प्रेम और आर्थिक जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।