1. Hindi News
  2. धर्म
  3. घर ले आएं ये 5 सजावटी सामान, वास्तु के अनुसार चमक जाएगी किस्मत और घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

घर ले आएं ये 5 सजावटी सामान, वास्तु के अनुसार चमक जाएगी किस्मत और घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 17, 2026 11:59 am IST,  Updated : Oct 17, 2026 12:00 pm IST

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में इन 5 चीजों को रखने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही सुख-समृद्धि की भी कोई कमी नहीं होती।

घर ले आएं ये 5 सजावटी सामान- India TV Hindi
घर ले आएं ये 5 सजावटी सामान Image Source : INDIA TV

दिवाली का पावन त्योहार आने में अब महीने भर से भी कम समय बचा है। ऐसे में हर कोई अपने घर को सजाने और संवारने की तैयारियों में जुट गया है। दिवाली से पहले घरों की अच्छी तरह सफाई की जाती है और इसे सुंदर-सुंदर सजावटी सामानों से सजाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में 5 ऐसी विशेष सजावटी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से न केवल सुंदरता बढ़ती है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता। मान्यता है कि इन चीजों को सही दिशा में सजाने से घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर की खूबसूरती के साथ-साथ धन-समृद्धि बढ़ाने वाली वे 5 शुभ चीजें कौन सी हैं।

लाफिंग बुद्धा

वास्तु और फेंगशुई दोनों में लाफिंग बुद्धा को खुशहाली और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं अगर इन्हें घर के मुख्य हॉल या लिविंग रूम में इस रख दिया जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और आर्थिक उन्नति के द्वार खुलते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा इस तरह से रखनी है जिससे उनका चेहरा मुख्य द्वार की ओर हो।

विंड चाइम्स 

वास्तु शास्त्र अनुसार हर घर में विंड चाइम्स जरूर होना चाहिए। धातु, लकड़ी या बांस से बनी विंड चाइम्स को घर के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसे आप मुख्य द्वार या बालकनी में भी लगा सकते हैं। कहते हैं जब विंड चाइम्स हवा के स्पर्श से बजता है तो इसकी मधुर ध्वनि घर के वातावरण को शुद्ध और पवित्र कर देती है। इससे वास्तु दोष दूर हो जाता है।

इंडोर वॉटर फाउंटेन

वास्तु अनुसार घर में बहते पानी का छोटा सा फव्वारा भी जरूर लगाना चाहिए। इसे हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में स्थापित करें। ध्यान रखें कि इसे इस तरह से रखना है जिससे पानी का बहाव घर के अंदर की तरफ रहे। कहते हैं इसे मुख्य द्वार के पास रखने से आर्थिक रुकावटें समाप्त होती हैं और घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है।

तोरण या शुभ बंधनवार

घर के मुख्य द्वार पर तोरण या बंधनवार लटकाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। आप आम, अशोक के पत्तों या ताजे गेंदे के फूलों से बना तोरण घर के मेन गेट के ऊपर लगा सकते हैं। कहते हैं इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। 

कछुआ 

घर में धातु, क्रिस्टल या पीतल का कछुआ रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे आप उत्तर दिशा में पानी से भरे छोटे बर्तन में रखें। कहते हैं इससे उत्तम स्वास्थ्य और अपार सफलता की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

लहरदार या सीढ़ीनुमा... कैसी है आपकी भाग्य रेखा? हथेली की ये लकीर खोलती है करियर और सफलता के बड़े राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।