मोक्षदा एकादशी 1 दिसंबर 2025 को है और इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
Image Source : FREEPIK
गीता जयंती के उपाय
गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का शुभ संयोग 1 दिसंबर 2025 को बना है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन को बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन कुछ उपाय करने से आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको ऐसे ही उपायों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।
मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के शुभ संयोग में करें ये उपाय
अगर आप सुख की प्राप्ति चहाते है तो 1 दिसंबर के दिन आपको भगवान दामोदर को सिंदूर चढ़ाना चाहिए और ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ तथा ‘ऊँ वामनाय नमः’ मंत्र का 11बार जाप करें। ऐसा करने से सुख की प्राप्ति होगी।
अगर आप धन की प्राप्ति चहाते है तो 1 दिसंबर को भगवान दामोदर को कमल गट्टे चढ़ाएं और साथ ही भगवान विष्णु के त्रिविकरम और मधुसूदन स्वरूप का भी स्मरण करें। ऐसा करने से आपके धन धान्य में वृद्धि होगी।
अगर आप अपना पराक्रम बढ़ाना चहाते है तो 1 दिसंबर को भगवान दामोदर को दो तुलसी पत्र चढ़ाएं और ‘ऊँ माधवाय नमः’ तथा ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का एक बार जाप करें। ऐसा करने से आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा।
अगर आप पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति पाना चहाते है तो 1 दिसंबर भगवान दामोदर को दही-चीनी का भोग लगाएं और भगवान विष्णु के केशव तथा श्रीधर स्वरूप का स्मरण करें। ऐसा करने से परिवार में चल रहीसमस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
अगर आप प्यार में सफलता पाना चहाते है तो 1 दिसंबर के दिन भगवान दामोदर को रोली-चावल का तिलक लगाएं और‘ऊँ पद्मानाभय नमः’ तथा ‘ऊँ हृषिकेषाय नमः’ मंत्र का पांच बार जाप करें। ऐसा करने से आपको प्यार में सफलता मिलेगी।
अगर आप अपना और अपने परिवार का अच्छा स्वास्थ्य चहाते है तो 1 दिसंबर को भगवान दामोदर को हरे मूंग चढ़ाएं और भगवान विष्णु के गोविंद और माधव स्वरूप का स्मरण करें। ऐसा करने से आपको सभी चरह के रोगो से छुटकारा मिलेगा और परिवार में भी सब सेहतमंद रहेंगें।
अगर आप सुखी दाम्पत्य जीवन वयतीत करनाचहाते है तो 1 दिसंबर भगवान दामोदर को आज के दिन अबीर चढ़ाएं और 'ऊँ त्रिविकरमाय नमः' तथा 'ऊँ मधुसूदनाय नमः' मंत्र का दो बार जाप करें। ऐसा करने से आपको सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ती होगी।
अगर आप हर प्रकार से अपनी सुरक्षा चहाते है तो भगवान दामोदर को लाल चंदन चढ़ाएं और भगवान विष्णु के वामन और नारायण स्वरूप का स्मरण करें। ऐसा करने से हर प्रकार से आप सुरक्षीत रहेंगे।
अगर आप सौभाग्य की प्राप्ति चहाते है तो भगवान दामोदर को दो हल्दी की गांठ चढ़ाएं और 'ऊँ केशवाय नमः' तथा 'ऊँ श्रीधराय नमः' मंत्र का सात बार जाप करें। ऐसा करना चहाते है तो आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)