बहुत से लोग नजर दोष से बचने के लिए घर में नजरबट्टू लगाते हैं। बावजूद इसके भी अगर घर पर नकारात्मकता का साया बना रहता है तो इसका कारण नजरबट्टू को गलत तरीके से लगाना हो सकता है। इसलिए हमेशा नजरबट्टू को सही नियमों के अनुसार ही आपको घर में लगाना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
सही ऊंचाई पर लटकाएं नजरबट्टू
नजरबट्टू को ऊंचाई पर टांगना सही माना जाता है। इसको अगर आप कम ऊंचाई पर टांगते हैं तो इसका असर कम हो सकता है। मुख्य द्वार पर लगाने जा रहे हैं तो ऊंचाई इतनी होनी चाहिए कि किसी का भी हाथ नजरबट्टू तक न पहुंच पाए।
सही दिशा में लटकाएं नजरबट्टू
अक्सर लोग नजरबट्टू को लाकर सीधे घर के मुख्य द्वार पर लटका देते हैं। हालांकि ऐसा करना वास्तु में गलती है। नजरबट्टू को टांगने के लिए भी सही दिशा को देखना आवश्यक है। वास्तु के अनुसार, अगर घर के मुख्यद्वार की दिशा दक्षिण की ओर है तो नजरबट्टू टांगने से आपको बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में आप अपने लिविंग रूम में दक्षिण दिशा को छोड़कर अन्य दिशा में नजरबट्टू लटका सकते हैं।
सही दिन पर घर में लटकाएं नजरबट्टू
नजरबट्टू को टांगने के लिए सबसे सही दिन शनि और मंगलवार को माना गया है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने के बाद आप अपने घर के मुख्यद्वार या फिर लिविंग रूम में नजरबट्टू लटका सकते हैं।
नजरबट्टू टूट जाए तो क्या करना चाहिए?
अगर नजरबट्टू टूट जाए तो समझ लीजिए बुरी और नकारात्मक ऊर्जा को इसने सोख लिया है। नजरबट्टू के टूटने पर इसको जल में आपको प्रवाहित कर लेना चाहिए और दूसरा नजरबट्टू लाकर घर में लटकाना चाहिए।
ऊपर बताए गए नियमों को ध्यान में रखकर अगर आप नजरबट्टू को घर में लगाते हैं तो सकारात्मकता आपके जीवन में आती है। आपका परिवार नकारात्मक प्रभावों से बचा रहता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
शनि का कुंडली के 3 स्थानों पर बैठना बेहद अशुभ, आपकी कुंडली में भी है ऐसी स्थिति तो तुरंत करें उपाय