1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Gold Lucky Zodiac: सोना इन 4 राशियों की है किस्मत की चाबी, लेकिन भूलकर भी न पहनें ये 2 राशि वाले!

Gold Lucky Zodiac: सोना इन 4 राशियों की है किस्मत की चाबी, लेकिन भूलकर भी न पहनें ये 2 राशि वाले!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 13, 2026 10:29 am IST,  Updated : May 13, 2026 10:29 am IST

Gold Lucky Zodiac: क्या आप जानते हैं कि सोना सिर्फ आपकी सुंदरता ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह भाग्य चमकाने का भी काम करता है। चलिए आपको बताते हैं किन राशियों के लिए सोना वरदान साबित होता है।

gold- India TV Hindi
सोना इन 4 राशियों के लिए है वरदान Image Source : INDIA TV

Gold Lucky Zodiac: ज्योतिष में सोने को सूर्य और गुरु का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति अच्छी होती है उन्हें सोना जरूर पहनना चाहिए। कहते हैं सोना पहनने से भाग्य मजबूत होता है जिससे लाइफ में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी को सोना सूट नहीं करता। कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें सोना पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं ज्योतिष में 4 ऐसी राशियों का भी जिक्र किया गया है जिनके लिए सोना लकी चार्म साबित होता है।

इन 4 राशियों के लिए 'लकी चार्म' है सोना

मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए सोना पहनना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे उनका साहस बढ़ता है और करियर में अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को सोने के गहने जरूर पहनने चाहिए।

सिंह राशि (Leo): सोना सिंह राशि वालों की भी लकी धातु है। कहते हैं अगर इस राशि के लोग सोना पहनते हैं तो इन्हें करियर में खूब तरक्की मिलती है। साथ ही समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होता है।

धनु राशि (Sagittarius): धनु गुरु की राशि है और सोना इस ग्रह से संबंधित धातु मानी जाती है। ऐसे में अगर धनु वाले सोने के गहने पहनते हैं तो गुरु इनका भाग्य काफी मजबूत कर देते हैं। सोना पहनने से आपको करियर और मैरिज लाइफ में काफी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces): सोना मीन राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी धातु मानी गई है। ऐसे में अगर आप सोने के गहने पहनते हैं तो आपको जीवन में कई शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सोना पहनने से आपका भाग्य ओर भी ज्यादा मजबूत हो सकता है। 

इन 2 राशियों को सोना पहनने से बचना चाहिए

वृषभ राशि (Taurus): इस राशि वालों के लिए सोना पहनना उतना लाभकारी नहीं माना जाता क्योंकि इस राशि के स्वामी शुक्र का गुरु के साथ शत्रुता का संबंध है। ऐसे में इस राशि के लोगों को सोना बिना ज्योतिषीय सलाह के नहीं पहनना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वालों को भी सोना पहनने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके जीवन में संघर्ष काफी बढ़ सकता है। अगर फिर भी आप सोना धारण करना चाहते हैं तो अपनी कुंडली किसी ज्योतिषी को जरूर दिखा लें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Budh Rashi Parivartan 2026: अगले 48 घंटों में बुध बदलेंगे अपनी चाल, 15 मई से इन 5 राशियों का शुरू होगा स्वर्ण काल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।