Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अंतरिक्ष में 5 ग्रहों का संयोग इन राशियों के लिए है अशुभ, इन मुसीबतों का करना पड़ सकता है सामना

अंतरिक्ष में 5 ग्रहों का संयोग इन राशियों के लिए है अशुभ, इन मुसीबतों का करना पड़ सकता है सामना

Written By : Chirag Bejan Daruwalla Edited By : Vineeta Mandal Published : Mar 29, 2023 01:05 pm IST, Updated : Mar 29, 2023 01:05 pm IST

5 Planets Alignment: मंगलवार को अंतरिक्ष में गजब का नजारा दिखाई दिया। आकाश में 5 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई दिए। इन ग्रहों की युति से सभी 12 राशियां प्रभावित हो रही हैं। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इन ग्रहों का प्रभाव कैसा रहेगा?

5 planets alignmen- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 5 planets alignmen

5 Planets Conjunction: 28 मार्च, 2023 का दिन दुनिया के लिए बेहद ही खास और चौंकाने वाला रहा। दरअसल, इस दिन पांच ग्रह एक-दूसरे के करीब दिखाई दिए। इस खगोलीय घटना को ग्रेट प्लेनेटरी एलाइनमेंट के नाम से जाना जाता है। अंतरिक्ष में  बीते दिन बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल संरेखित हुए। तो आइए ज्योतिषी चिराग बेजान दारुवाला से जानते हैं इन ग्रहों की युति से बारह राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

मेष 

5 ग्रहों संरेखित होने के कारन मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन बातचीत में निरंतरता बनाए रखें। धैर्य रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भागदौड़ ज्यादा होगी। माता का सान्निध्य व सहयोग प्राप्त होगा और बातचीत में संयम बरतें। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, संचित आय में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि से सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखन कार्यों से आय में वृद्धि होने के योग हैं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ 

5 ग्रहों संरेखित होने के कारण मन अशांत रहेगा और आत्मकेन्द्रित रहेगा। क्रोध की अधिकता से बचें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है लेकिन तरक्की के योग बन रहे हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी और कपड़ों आदि पर खर्च बढ़ सकता है। धैर्य में कमी आ सकती है, इसलिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में विघ्न आएंगे, संतान को स्वास्थ्य का संकट रहेगा। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी बना रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा, उपहार स्वरूप वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन 

5 ग्रहों संरेखित होने के कारन  मन में आशा-निराशा का संचलन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में काम का बोझ हो सकता है। संपत्ति से आय में वृद्धि होगी और माता की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है, पद परिवर्तन भी संभव है। संतान की ओर से आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं हैं, अधिकारियों के बीच सहयोग रहेगा। आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख का विस्तार संभव है।

कर्क

5 ग्रहों संरेखित होने के कारन शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी, क्रोध की अधिकता से बचें। उच्च शिक्षा व शोध आदि के लिए विदेश जाने की संभावना है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में संभावनाएं बन रही हैं। मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। परिजनों से धन प्राप्ति के योग हैं।

सिंह 

5 ग्रहोंसंरेखित होने के कारन कारण मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा लेकिन धैर्य बनाएं रखने का प्रयास करें। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। सत्ता पक्ष का सहयोग भी आपको मिल सकता है। माता का सान्निध्य प्राप्त होगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे और संतान सुख में वृद्धि होगी। इनकम में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, चरित्र में चिड़चिड़ापन रहेगा। भवन सुख का विस्तार होगा, नौकरी में तरक्की के योग हैं। घर में धार्मिक कार्य बन सकते हैं।

कन्या

5 ग्रहों संरेखित होने के कारण मन अशांत हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का भी सहयोग आपको किसी भी स्थिति में मिलेगा। भागदौड़ ज्यादा होगी। मेहनत भी अधिक रहेगी, स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, आय में भी वृद्धि होगी।

तुला

5 ग्रहों संरेखित होने के कारन मन शांत रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। इनकम में कमी और खर्चे अधिक होने से आप परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयम बरतें और अधिक क्रोध करने से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, शोध आदि के लिए किसी अन्य स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा, स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। वस्त्र आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

5 ग्रहों संरेखित होने से आत्मविश्वास पूर्ण रहेगा, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। किसी पुराने मित्र से पुनः संपर्क संभव है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शांत रहें, अनावश्यक लड़ाई-झगड़े आदि से बचें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षणिक कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और खुद पर नियंत्रण रखें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। यश और सम्मान में वृद्धि होगी, परिवार में सुख-शांति रहेगी और वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। माता का सानिध्य और सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

5 ग्रहों संरेखित होने के कारन मानसिक शांति रहेगी, फिर भी अत्यधिक क्रोध से बचें। धार्मिक कार्य होंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, धर्म के प्रति समर्पण रहेगा और आत्मबल में वृद्धि होगी। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं हैं, अधिकारियों के बीच सहयोग रहेगा।

मकर

5 ग्रहों संरेखित होने के कारन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचार भी मन को प्रभावित कर सकते हैं। शांत रहने की कोशिश करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षणिक कार्यों में उपलब्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है, संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वस्त्र और आभूषण की ओर झुकाव रहेगा। शांत रहें, वाणी में सौम्यता रखें, परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। कामकाज में मेहनत की अधिकता रहेगी।

कुंभ 

5 ग्रहों संरेखित होने की वजह से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास की कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कठिन हो सकता है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। मन की शांति रहेगी लेकिन नाराजगी भी रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी, शत्रुओं पर विजय मिलेगी। परिवार में किसी महिला से धन प्राप्ति की सम्भावना है, भाइयों से अनबन हो सकती है। वाणी में संयम रखते हुए वाणी में कठोरता रहेगी। खर्चा बढ़ सकता है। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन 

5 ग्रहों संरेखित होने के कारन आत्मविश्वास से भरी रहेगी, लेकिन संयम से काम लें। शैक्षणिक व बौद्धिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। शैक्षणिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, माता की ओर से धन प्राप्ति की संभावना है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी लेकिन कहीं और जाना पड़ सकता है। मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: हल्दी से इस दिशा में बनाएं स्वास्तिक, घर से दूर रहेगी नकरात्मक शक्तियां, जानिए अन्य फायदे

केदारनाथ-बद्रीनाथ में VIP दर्शन के लिए अब चुकानी होगी इतनी कीमत, जानिए मंदिर कमेटी के अन्य फैसलों के बारे में

Badrinath Dham Yatra 2023: बद्रीनाथ धाम के कपाट कितनी चाबियों से खुलते हैं? जानिए इस मंदिर से जुड़ी रोचक मान्यताएं

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement