1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Ast 2025: गुरु जून के दूसरे सप्ताह में हो जाएंगे अस्त, डगमगाएगा इन 4 राशियों का आर्थिक पक्ष

Guru Ast 2025: गुरु जून के दूसरे सप्ताह में हो जाएंगे अस्त, डगमगाएगा इन 4 राशियों का आर्थिक पक्ष

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 05, 2025 08:34 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 08:34 am IST

Guru Ast 2025: गुरु ग्रह 12 जून को मिथुन राशि में अस्त हो जाएंगे और 8 जुलाई को उदित होंगे। गुरु के अस्त होने से सिंह समेत राशिचक्र की कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Guru Ast 2025- India TV Hindi
गुरु अस्त 2025 Image Source : SOCIAL

Guru Ast 2025: वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह गुरु जून के दूसरे सप्ताह में मिथुन राशि में अस्त हो जाएंगे। वहीं गुरु का उदय 8 जुलाई को होगा। गुरु 12 जून को मिथुन राशि में संचार करते हुए अस्त हो जाएंगे। शुभ ग्रह गुरु का अस्त होना कई राशियों के जीवन में प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसलिए जून के दूसरे सप्ताह से जुलाई तक इन लोगों को विशेष सावधानियां बरतनी होंगी। खासकर धन से जुड़े मामलों को लेकर इन राशियों को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं राशिचक्र की इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

गुरु ग्रह आपके धन भाव में अस्त होंगे। इसलिए आर्थिक पक्ष को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। इस राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, घर के लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं जिससे मन व्यथित होगा। बेवजह की बहसबाजी में पड़ने से इस राशि के जातकों को बचना चाहिए। इसके साथ ही वाणी पर भी आपको नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर पीले वस्त्रों का दान करें। 

सिंह राशि 

आपके लाभ भाव में गुरु ग्रह अस्त होंगे। गुरु के अस्त होने से करियर और कारोबार की स्थिति डगमगा सकती है। आप मेहनत तो खूब करेंगे लेकिन मनमाफिक परिणाम बहुत कम मिलेंगे। इस दौरान आप अपने योग्यता पर शक कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने की बजाय आपको बस अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों के साथ अनबन हो सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद उपजने की भी आशंका है। उपाय के तौर पर आपको गुरुवार के दिन केले और पीली मिठाइयों का दान करना चाहिए। 

धनु राशि 

गुरु का अस्त होना मुख्य रूप से आपके पारिवारिक जीवन पर असर डाल सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकते हैं और इसके कारण घर के लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। बीती बातों को लेकर उलझने से आपको बचना होगा। इस राशि के जो कारोबारी साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं वो अपने पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान रखें। धनु राशि के जातकों को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सही दिशा में इस दौरान करना होगा। उपाय के तौर पर आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 

कुंभ राशि 

गुरु का अस्त होना आपके करियर के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आपके कार्य पर नजर रखी जाएगी और छोटी-छोटी गलतियों को लेकर भी आपको सीनियर्स की डांट सुननी पड़ सकती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी यह समय परेशानियों से भरा रह सकता है, एकाग्रता की कमी के कारण शिक्षा क्षेत्र में आप चुनौतियों का सामना करेंगे। खर्चों पर भी लगाम लगाने की जरूरत होगी नहीं तो आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। उपाय के तौर पर आपको गुरुवार को यथासंभव दान करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

विराट कोहली की तरह क्या आपका मूलांक भी है 5? जानें क्या होती हैं इस अंक वालों की खूबियां

Budh Gochar: बुध का होगा मिथुन राशि में प्रवेश, 6 जून के बाद इन 4 राशियों के धैर्य और योग्यता की होगी कड़ी परीक्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।