1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरु पूर्णिमा के दिन न करें ये 3 गलतियां, रुठकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

गुरु पूर्णिमा के दिन न करें ये 3 गलतियां, रुठकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 09, 2025 08:04 am IST,  Updated : Jul 09, 2025 08:04 am IST

गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ कार्य करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इन कार्यों को करने से माता लक्ष्मी आप से रुठ सकती हैं। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।

Guru Purnima 2025- India TV Hindi
गुरु पूर्णिमा Image Source : FREEPIK

गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 10 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन ऋषि वेदव्यास जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। पूर्णिमा के दिन को लक्ष्मी पूजन के लिए भी बेहद अहम माना गया है। साथ ही इस दिन दान-पुण्य, जप-तप जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाकलाप भी किए जाते हैं। वहीं इस दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए, इन कार्यों को करने से माता लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

मांस-मदिरा का सेवन न करें 

गुरु पूर्णिमा के दिन गलती से भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही तामसिक भोजन (लहसुन, प्याज आदि) का सेवन करने से भी इस दिन बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी रुठकर आपके घर से जा सकती हैं। इसके कारण आपको आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जो लोग पूर्णिमा के दिन सात्विक जीवन नहीं जीते उनके जीवन में धन की कमी बनी रह सकती है। 

न करें गुरुजनों का अपमान 

गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं का सम्मान किया जाता है। विद्यार्थी इस दिन अपने गुरुजनों को उपहार आदि भी देते हैं। लेकिन गलती से भी अगर आप इस दिन अपने गुरुजनों का अपमान कर देते हैं या उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। गुरुओं को इस दिन सम्मानित करें उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए आप छोटा सा आयोजन भी कर सकते हैं। 

क्रोध करने से बचें 

पूर्णिमा का दिन लक्ष्मी पूजन के साथ ही आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बेहद अहम माना जाता है। इसलिए इस क्रोध को खुद पर आपको हावी नहीं होने देना चाहिए। अगर आप पूर्णिमा के दिन क्रोध करते हैं, आपके घर में वाद-विवाद होते हैं तो माता लक्ष्मी आप से रुठ जाती हैं, इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन स्त्री पक्ष के साथ भी आपको गलत व्यवहार करने से बचना चाहिए। इस दिन माताओं, बहनों आदि को उपहार देने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में हुआ चमत्कार, बाबा बर्फानी जैसे शिवलिंग के हुए दर्शन; लोग कह रहे छोटा अमरनाथ

Surya Gochar: सूर्य 16 जुलाई को कर्क में करेंगे प्रवेश, वृषभ-कन्या समेत इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।