1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Pushya Yog 21 August: गुरु पुष्य योग इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद लाभदायक, आर्थिक और करियर क्षेत्र में होगी उन्नति

Guru Pushya Yog 21 August: गुरु पुष्य योग इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद लाभदायक, आर्थिक और करियर क्षेत्र में होगी उन्नति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 21, 2025 08:30 am IST,  Updated : Aug 21, 2025 08:30 am IST

Guru Pushya Yog 21 August: गुरु पुष्य योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों के जीवन में कई अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

Guru Pushya Yog- India TV Hindi
गुरु पुष्य योग Image Source : FREEPIK

Guru Pushya Yog 21 August: ​गुरुवार के दिन जब भी पुष्य नक्षत्र रहता है तो इसे गुरु पुष्य योग कहा जाता है। 21 अगस्त को गुरुवार के दिन भी पुष्य नक्षत्र होने से गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। यह साल का दूसरा गुरु पुष्य योग होगा। इस योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में ये राशियां उन्नति करेंगी। आपको बता दें कि 21 अगस्त को पुष्य नक्षत्र पूरे दिन भर रहेगा। 

मिथुन राशि वालों को कारोबार में लाभ 

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य योग बेहद लाभदायक रहेगा। इस दौरान कारोबारियों को मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है। रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान किसी दिलकश जगह पर घूमने भी जा सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह पर काम करने का मौका मिल सकता है। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

कर्क राशि वालों की मनोकामनाएं होंगी पूरी 

21 अगस्त के दिन चंद्रमा कर्क राशि में ही रहेंगे साथ ही गुरु पुष्य योग भी इस दिन रहेगा, ऐसे में कर्क राशि के जातकों की मनोकामनाएं इस दिन पूरी हो सकती है। कुछ विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। माता-पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन से जुड़ी चिताओं से भी इस राशि वालों को मुक्ति मिल सकती है। अगर विदेशों में जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहते थे तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। 

तुला राशि के लोगों को मिलेगी खुशखबरी 

गुरु पुष्य योग का बनना तुला राशि के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। बड़ी खुशखबरी इस राशि के जातकों को प्राप्त होने की संभावना है। निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न मिलने की भी संभावना है। लव और वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग घर के लिए कोई सजावट का सामान भी खरीद सकते हैं। तुला राशि के जो लोग घर से दूर रहते हैं उन्हें इस दौरान घर जाने का मौका मिलेगा। 

धनु राशि के लोगों का सुधरेगा करियर

गुरु पुष्य योग के चलते धनु राशि के लोगों का जीवन सुधर सकता है। खासकर करियर के क्षेत्र में सुधार आपको देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। कुछ लोगों को नया कार्यभार भी सौंपा जा सकता है। धन-धान्य की स्थिति भी अच्छी रहेगी। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग योग-ध्यान करके मानसिक रूप से मजबूती पाएंगे। खोया हुआ आत्मविश्वास लौटेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज किस दिन है 26 या 27 अगस्त? जानिए बाकी तीज से क्यों है खास

14 मुखी रुद्राक्ष: इसे क्यों कहा जाता है देवमणि या महाशनि? जानिए किसके लिए है वरदान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।