1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Hanuman Chalisa Niyam: बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

Hanuman Chalisa Niyam: बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 08, 2026 11:29 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 10:51 am IST

Hanuman Chalisa Niyam: हनुमान जी की पूजा के लिए बड़ा मंगल का दिन अति उत्तम माना जाता है। इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही नियम- India TV Hindi
हनुमान चालीसा पढ़ने का सही नियम Image Source : INDIA TV

Hanuman Chalisa Path Niyam: 9 जून को ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल मनाया जाएगा। इस दिन बजरंगबली की पूजा करना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन प्रभु श्री राम से हनुमान जी पहली बार मुलाकात हुई है। इसलिए हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का विशेष महत्व है। बड़े मंगल के दिन व्रत रखने के साथ ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

वहीं आपको बता दें कि हनुमान चालीसा का पाठ करते समय इन जरूरी बातों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ करते समय इन गलतियों को करने से इसका पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। तो यहां जानिए बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा पढ़ते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हनुमान चालीसा का पाठ करते समय न करें ये गलतियां

1. हनुमान चालीसा का पाठ हमेशा साफ-सुथरे आसन पर ही बैठकर करना चाहिए। बिस्तर या सीधे जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कभी भी नहीं करना चाहिए। 

2. हनुमान चालीसा पाठ से पहले तेल या शुद्ध घी का दीपक जलाएं। हनुमान जी को बूंदी के या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। भोग और पूजा में तुलसी जरूर रखें। बिना तुलसी के हनुमान जी की पूजा और भोग पूरी नहीं मानी जाती है।

3. जल्दबाजी में या बहुत तेजी से हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। चालीसा को साफ और स्पष्ट शब्दों में पढ़ना चाहिए। माना जाता है कि हनुमान चालीसा की हर चौपाई एक मंत्र की तरह काम करता है, इसलिए गलत उच्चारण नहीं करना चाहिए।

4. हनुमान चालीसा का पाठ हमेशा शांत मन और स्पष्ट शब्दों में करना चाहिए। पाठ के बीच में किसी से बातचीत न करें। किसी से बात करना या इशारे करना पूजा को खंडित कर देता है।

5. हनुमान चालीसा का पाठ करते समय पवित्रता और साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। बिना स्नान किए, गंदे कपड़ों में या अशुद्ध मन से हनुमान चालीसा का पाठ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पाठ करने से पहले पूजा स्थल और खुद पर गंगाजल छिड़कर शुद्ध कर लें।

6. बड़ा मंगल के दिन यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं तो पूरे दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। साथ ही इस दिन घर में सात्विक भोजन ही बनाएं और ग्रहण भी करें। तामसिक चीजों से एकदम दूर रहें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Shukra Gochar 2026: शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में शुरू होगा उथल-पुथल, तनाव और पैसों की तंगी से रहेंगे परेशान

Bada Mangal 2026 Upay: बड़ा मंगल पर करें ये अचूक उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।