1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: बुद्धिमान, मेहनती और निडर होते हैं इस मूलांक के लड़के, बनाते हैं अपनी अलग पहचान, हार्दिक पांड्या इसका परफेक्ट उदाहरण

Numerology: बुद्धिमान, मेहनती और निडर होते हैं इस मूलांक के लड़के, बनाते हैं अपनी अलग पहचान, हार्दिक पांड्या इसका परफेक्ट उदाहरण

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 10, 2025 08:42 am IST,  Updated : Dec 10, 2025 07:12 pm IST

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से आप उसके व्यक्तित्व के बारे में आसानी से जान सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिस मूलांक के लड़के समाज में अलग पहचान बनाते हैं। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी इसी मूलांक के जातक हैं।

hardik pandya- India TV Hindi
समाज में अलग पहचान बनाते हैं इस मूलांक के लड़के Image Source : INSTAGRAM

Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच, भाग्य और जीवन के संघर्षों को दर्शाता है। आज हम जिस मूलांक की बात करने जा रहे हैं उस मूलांक के लड़के अत्याधिक मेहनती होते हैं। ये जीवन के संघर्षों को पार करते हुए अपनी अलग पहचान बनाते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 के बारे में। इस मूलांक के लोगों पर चंद्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। जिसके कारण ये काफी भावुक, बुद्धिमान और बेहद संवेदनशील होते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार हार्दिक पांड्या मूलांक 2 के परफेक्ट उदाहरण हैं। कठिनाइयों से भरे सफर, जबरदस्त मेहनत और स्ट्रॉन्ग इमोशनल स्ट्रेंथ से उन्होंने जो पहचान बनाई है वो हर किसी को प्रेरित करती है। चलिए जानते हैं मूलांक 2 वालों की खासियत।

सबसे पहले तो ये जान लें कि मूलांक 2 किन-किन लोगों का होता है। तो महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग मूलांक 2 के अंतर्गत आते हैं। इस मूलांक के लोगों पर चंद्र देव की विशेष कृपा रहती है। चंद्र के कारण ही ये लोग मानसिक रूप से मजबूत, मेहनती और काफी संवेदनशील नेचर के होते हैं। ये अत्याधिक बुद्धिमान भी होते हैं। दूसरों के मन की बात आसानी से समझ लेते हैं।

मूलांक 2 के लड़कों की खासियत

मूलांक 2 के लड़के बेहद बुद्धिमान होते हैं। इनमें प्राकृतिक रूप से चीजों को जल्दी समझने की क्षमता होती है। इनकी इन्ट्यूशन काफी अच्छी होती है। जिससे ये आने वाली परेशानियों को पहले ही भांप लेते हैं। ये काफी क्रिएटिव सोच के भी होते हैं। किसी भी काम को जल्दबाजी में नहीं करते हैं। सोच-समझकर काम करने की कारण ही ये खूब सफलता भी पाते हैं।

रणनीति के साथ काम करते हैं

ये हर कदम रणनीति के साथ रखते हैं। यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खेल में भी यही चीज साफ देखने को मिलती है। कब आक्रामक होना है, कब शांत रहना है और कब मैच का मूड बदलना है, इसकी उन्हें गहरी समझ है।

कभी हार नहीं मानते

मूलांक 2 वालों के जीवन में संघर्ष बार-बार आते हैं पर ये कभी हार नहीं मानते हैं। हार्दिक पांड्या ने भी जिस तरह से एक आम परिवार से निकलकर, आर्थिक परेशानियों और ट्रोलिंग का सामना करते हुए जिस तरह से अपने को साबित किया वो ये बताता है कि वे मूलांक 2 के ही जातक हैं। इस मूलांक के लोग अपनी भावनाओं को कभी कमजोरी नहीं बनने देते, बल्कि उसे ताकत बनाकर जीवन में आगे बढ़ते रहते हैं।

सबके होते हैं फेवरेट

मूलांक 2 वालों का स्वभाव केयरिंग और संवेदनशील होता है। वे जहां भी जाते हैं अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेते हैं। यही कारण है कि हार्दिक पांड्या भी अपने साथी खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक हर किसी के फेवरेट हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बोल्ड और बिंदास! इस मूलांक की लड़कियां बनती हैं सबकी फेवरेट, तान्या मित्तल हैं इसकी जीती-जागती मिसाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।