1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन सरगी ग्रहण करने का शुभ समय क्या है?

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन सरगी ग्रहण करने का शुभ समय क्या है?

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 24, 2025 03:18 pm IST,  Updated : Aug 24, 2025 03:18 pm IST

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन व्रत शुरू करने से पहले सरगी ग्रहण की जाती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि हरतालिका तीज के दिन सरगी ग्रहण करने का सबसे शुभ समय क्या है।

Hartalika Teej 2025- India TV Hindi
हरतालिका तीज Image Source : INDIA TV

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत शुरू करने से पहले सरगी करने का विधान है। सरगी ग्रहण करने के बाद ही महिलाएं व्रत की शुरुआत करती हैं। इस दिन सरगी में महिलाओं को क्या भोज्य पदार्थ खाने चाहिए और 2025 में हरतालिका तीज के दिन सरगी का शुभ समय कब से कब तक आइए इसके बारे में जानते हैं।

हरतालिका तीज के दिन सरगी का शुभ समय

हरतालिका तीज के दिन हिंदू धर्म के कई अन्य व्रतों जैसे करवा चौथ, हरियाली तीज की तरह ही सरगी ग्रहण की जाती है। सरगी के लिए सबसे शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। हरतालिका तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस समयकाल के दौरान महिलाओं को सरगी ग्रहण करनी चाहिए। वहीं हरतालिका तीज के व्रत का पारण चतुर्थी तिथि में किया जाना चाहिए।

सरगी में क्या खा सकते हैं?

सरगी में मुख्य रूप से मिष्ठान, मेवा का सेवन किया जाता है। इसे भोजन नहीं बल्कि प्रसाद माना जाता है। सरगी में फल, जूस, खीर आदि का सेवन करना भी सही माना जाता है। हालांकि इस दौरान गलती से भी नमक युक्त भोजन नहीं करना चाहिए। सरगी ग्रहण करने से पहले स्नान करना आवश्यक होता है, इसके बाद व्रत का संकल्प करने के बाद ही महिलाओं को सरगी ग्रहण करनी चाहिए। 

हरतालिका तीज व्रत के लाभ

महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद शुभ माना जाता है। इस व्रत के प्रभाव से वैवाहिक और प्रेम जीवन में सुखद परिणाम देखने को मिलते हैं। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर देखने को मिलता है। जो महिलाएं संतान प्राप्ति करना चाहती हैं उनको भी शुभ फलों के परिणाम इस व्रत का पालन करने से होते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

गणेश चतुर्थी पर जो भी करेगा अष्टविनायक के दर्शन, उसके बदल जाएंगे भाग्य, जानें कहां-कहां स्थित हैं ये 8 मंदिर

Chandra Grahan 2025: शनि की राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 3 राशियों को बरतनी होगी सावधानी, वरना पछताएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।