Breakup Line in Palm: हाथ की रेखाएं क्या कहती हैं ये जानना की लोगों में हमेशा ही जिज्ञासा देखी जाती है। खासतौर पर प्यार और रिश्तों को लेकर लोग हस्तरेखा शास्त्र में छिपे संकेत जानना चाहते हैं। इन्हीं में एक शब्द काफी चर्चा में रहता है, जिसे ब्रेकअप लाइन कहा जाता है। मान्यता है कि हथेली की कुछ रेखाएं रिश्तों में उतार चढ़ाव और धोखे की ओर इशारा कर सकती हैं। इसे ब्रेकअप लाइन कहा जाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में और हथेली में कहां होती है ये रेखा।
कहां होती है ब्रेकअप लाइन?
हथेली में छोटी उंगली के नीचे किनारे की ओर कुछ छोटी क्षैतिज रेखाएं होती हैं, जिन्हें विवाह या प्रेम रेखा कहा जाता है। जब ये रेखाएं टूटी हुई धुंधली या असामान्य दिखती हैं तो इन्हें ही आम भाषा में ब्रेकअप लाइन कहा जाता है।
टूटी हुई रेखा क्या संकेत देती है
अगर विवाह रेखा बीच से कटी हुई या दो हिस्सों में बंटी नजर आए तो इसे रिश्ते में रुकावट का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में संबंध लंबे समय तक स्थिर नहीं रह पाते हैं।
नीचे झुकती रेखा
जब विवाह रेखा नीचे की ओर झुककर हृदय रेखा की तरफ जाती है तो इसे भावनात्मक तनाव और निराशा से जोड़ा जाता है। यह रिश्ते में दूरी और गलतफहमियों का संकेत हो सकता है।
हृदय रेखा के निशान
हथेली की हृदय रेखा पर अगर कट क्रॉस या द्वीप जैसे निशान दिखाई दें तो यह भावनात्मक अस्थिरता का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग रिश्तों में ज्यादा संवेदनशील होते हैं।
धुंधली और ज्यादा रेखाएं
यदि विवाह रेखा साफ न होकर हल्की या धुंधली हो तो इसे प्रेम जीवन में अनिश्चितता का संकेत माना जाता है। वहीं, बहुत सारी छोटी रेखाएं होना रिश्तों में उलझन और बार-बार बदलाव की ओर इशारा करता है।
दो भागों में बंटी रेखा का अर्थ
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर विवाह रेखा अंत में दो भागों में बंट जाए तो इसे मतभेद और अलगाव का संकेत माना जाता है। यह अक्सर विचारों के टकराव को दर्शाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया के शुभ दिन जन्मे बच्चे होते हैं भाग्यशाली, रखें ये खास और यूनिक नाम, मिलेगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा