1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आपकी हथेली खोलती है व्यक्तित्व के कई राज, जानें क्या कहता है आपके हाथ का आकार

आपकी हथेली खोलती है व्यक्तित्व के कई राज, जानें क्या कहता है आपके हाथ का आकार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 13, 2024 08:17 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 08:17 pm IST

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ ही हाथ के आकार से भी आपके व्यक्तित्व की जानकारी मिल जाती है। आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Palmistry- India TV Hindi
Palmistry Image Source : FILE

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ ही हाथ के आकार को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपकी हथेली के आकार से क्या कुछ जानकारी प्राप्त होती है। किस तरह की हथेली शुभता का प्रतीक होती है और कैसे हथेली वाले लोगों को जीवन में ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

  1. बड़ी हथेली वाले लोगों को समझदार और परिस्थियों के हिसाब से ढलने वाला माना जाता है। ऐसे लोग जो भी कार्य करते हैं उसमें अपने शत प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। बड़ी हथेली वाले लोगों में नए चीजों को सीखने के प्रति जिज्ञासा देखी जा सकती है। 
  2. अगर किसी की हथेली में गड्डा बना हो या हथेली गहराई लिए हुए हो तो इसे परेशानियों का कारण माना जाता है। ऐसे लोगों को भाग्य का सहयोग बहुत कम मिलता है। इनको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। 
  3. अगर हाथ पतला और सख्त हो तो, ऐसे लोग बहुत ज्यादा सोच-विचार करने वाले माने जाते हैं। ज्यादातर चिंताओं से ये घिरे रहते हैं। आसानी से ये किसी भी परिस्थिति में ढल नहीं पाते। 
  4. पतली और कोमल और हथेली वाले लोगों में आलस्य की अधिकता देखने को मिलती है। ऐसे लोगों को काम कम और आराम ज्यादा पसंद हो सकता है। इनका आलसीपन कई बार इन्हें बुरी स्थिति में भी डाल सकता है। 
  5. जिन लोगों की हथेली कोमल और मोटी होती है उन्हें जीवन में सभी ऐशो आराम प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे लोग जीवन का आनंद लेने वाले माने जाते हैं। 
  6. हथेली जितनी कठोर होती है व्यक्ति को उतना ही परिश्रमी माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में कितनी भी परेशानियां क्यों न आ जाएं, ये डटकर सामना करते हैं। 
  7. अगर शरीर के अनुसार हथेली का आकार छोटा हो तो ऐसे लोगों को किसी भी काम को करने में आवश्यकता से अधिक समय लग सकता है। ऐसे लोग दुविधा की स्थिति में अक्सर देखे जा सकते हैं। 
  8. अगर हथेली और उंगलियों का आकार बराबर अनुपात में हो तो ऐसे लोग संतलित जीवन जीने वाले माने जाते हैं। इनका व्यवहार भी हर परिस्थिति में एक समान रहता है। 
  9. जिन लोगों की हथेली में नसें दिखती हैं उनके जीवन में भी चुनौतियां अधिक आती हैं। ऐसे लोगों को कामुक प्रकृति का भी माना जाता है। विपरीत लिंग के प्रति ये बहुत ज्यादा आसक्त हो सकते हैं। 
  10. जिन लोगों की हथेली से ज्यादा लंबी उंगलियां होती हैं उनके निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है। ऐसे लोग किसी भी फैसले को लेने में बहुत अधिक समय लगा सकते हैं और अक्सर ये दूसरों की राय पर निर्भर रहते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस दिन इन मंत्रों का जरूर करें जाप, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

क्या होता है नाड़ी दोष? वर-वधु की कुंडली में इसका होना वैवाहिक जीवन के लिए क्यों है खराब, जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।