कामधेनु को हिंदू पौराणिक शास्त्रों में सुरभि, नंदिनी आदि नामों से भी पुकारा जाता है। कामधेनु वह दिव्य गाय हैं जो मनुष्य की समस्त इच्छाओं को पूरा कर सकती हैं। माना जाता है कि कामधेनु का प्राकट्य भी समुद्र मंथन से हुआ था। इसके बाद ऋषि-मुनियों के साथ कामधेनु का वास हुआ। शास्त्रों के अनुसार,कामधेनु के विभिन्न अंग कई देवी-देवताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने से कई शुभ लाभ आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज इसी के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे।
कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने के लाभ
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कामधेनु की मूर्ति रखने से वास्तु से जुड़े दोष दूर होते हैं। घर में सकारात्मकता आती है और आपकी मनोकामनाओं को भी कामधेनु पूरा करती हैं।
- अगर किसी दंपत्ति को संतान प्राप्ति में परेशानियां आ रही हैं तो वो कामधेनु (बछड़े के साथ) की मूर्ति घर में लगा सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है।
- भौतिक सुख-संपदा प्राप्त करने के लिए भी आपको कामधेनु गाय घर में रखनी चाहिए। कामधेनु की मूर्ति घर में रखने से व्यवसाय और करियर के क्षेत्र में भी आप लाभ पाते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
- कामधेनु न केवल आपकी सांसारिक इच्छाओं को पूरा करती हैं बल्कि आध्यात्मिक जीवन में भी सफलता आप प्राप्त कर सकते हैं। कामधेनु की मूर्ति घर में रखने से धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि जागती है और आपको पारलौकिक अनुभव होते हैं।
कहां स्थापित करें कामधेनु की मूर्ति
वास्तु के अनुसार, कामधेनु की मूर्ति घर में रखने से आपको लाभ तभी होगा जब आप इसे सही दिशा में रखेंगे। कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने की सबसे सही दिशा है उत्तर-पूर्व जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है। इसके साथ ही जिस स्थान पर कामधेनु की मूर्ति रखें वहां हमेशा साफ सफाई करें। विशेष मौकों पर कामधेनु को गंगाजल से स्नान भी आपको करवाना चाहिए। इन बातों का अगर आप ध्यान रखते हैं तो कामधेनु आपकी समस्त इच्छाओं को पूरा करती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
सावन सोमवार का व्रत गलती से टूट जाए तो क्या करना चाहिए? यहां जान लें क्या कहते हैं शास्त्र
कपूर से नजर कैसे उतारते हैं? अभी जान लें ये तरीका बुरी दृष्टि से बचे रहेंगे आप