Ketu Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में केतु को रहस्यमयी ग्रह माना जाता है, जो अचानक बदलाव और अप्रत्याशित परिस्थितियां लेकर आता है। 30 मई को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और 2 अगस्त तक यहां रहेंगे। वैसे तो इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए यह समय ज्यादा ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान करियर, आर्थिक मामलों और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। केतु का प्रभाव कई बार मानसिक तनाव, भ्रम और फैसले लेने में अस्थिरता बढ़ा देता है। ऐसे में इन 3 राशियों को संभलकर रहना होगा।
कन्या राशि
केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि वालों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आने की संभावना है और काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। इस दौरान ज्यादा सोचने की आदत परेशान कर सकती है। कई बार मेहनत के बावजूद मनचाहे परिणाम नहीं मिलने से निराशा बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान बातचीत और व्यवहार में विशेष सावधानी बरतनी होगी। छोटी बातों को लेकर विवाद या गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जॉब और व्यापार में मेहनत का पूरा फल मिलने में देरी हो सकती है। 2 अगस्त तक फैसले लेते समय धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। खर्चों में बढ़ोतरी भी चिंता का कारण बन सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर मानसिक रूप से थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। इस दौरान बातचीत में संयम रखने की जरूरत होगी। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है। मन में अनजानी चिंताएं और असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। काम में ध्यान कम लगने से प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना भी बनी रहेगी, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: June Panchak 2026: जून में लगेगा मत्यु पंचक, कब से होगा शुरू? इन खतरनाक दिनों में नहीं किए जाते ये 5 काम