1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ketu Nakshatra Gochar: 20 अप्रैल से चमकेगी इन 4 राशियों की तकदीर, केतु का अपने ही नक्षत्र में गोचर देगा परम सुख! क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

Ketu Nakshatra Gochar: 20 अप्रैल से चमकेगी इन 4 राशियों की तकदीर, केतु का अपने ही नक्षत्र में गोचर देगा परम सुख! क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 16, 2026 08:11 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 08:11 am IST

Ketu Nakshatra Gochar: केतु 20 अप्रैल 2026 को यानी अक्षय तृतीया के अगले ही दिन अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। केतु का ये गोचर 4 राशि वालों को परम सुख देगा। करियर में बंपर लाभ मिलने के योग हैं।

ketu gochar- India TV Hindi
केतु गोचर 2026 Image Source : INDIA TV

Ketu Nakshatra Gochar: ज्योतिष में केतु की चाल काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। कहते हैं जब भी केतु अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं तो इसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। 20 अप्रैल 2026 को केतु अपने मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां ये 25 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। जानिए केतु का ये नक्षत्र गोचर किन राशियों की तकदीर चमका देगा।

वृषभ राशि

केतु का मघा नक्षत्र में गोचर वृषभ राशि वालों को करियर में विशेष लाभ दिलाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो जाएगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में भी आप खूब मुनाफा पाने में कामयाब रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे बनने शुरू हो जायेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र गोचर काफी लाभकारी दिखाई दे रहा है। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिलेगी। बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। कहीं निवेश करने की योजना बन सकती है। वाहन की खरीदारी के शुभ योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पुराने निवेश से अच्छा खास लाभ प्राप्त होगा। कोई मुनाफे की डील फाइनल हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। परिवार वालों का हर काम में सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

केतु का गोचर कुंभ वालों के लिए भी लाभकारी दिखाई दे रहा है। करियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कहीं से अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में अचानक से बड़ी सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Amavasya April 2026: अमावस्या कब है आज या कल? नोट कर लें सही डेट, मुहूर्त और पूजा विधि

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।