1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kharmas 2026: आज से शुरू हुआ खरमास, पूरे एक महीने तक न करें ये कार्य, वरना नहीं मिलेगा शुभ परिणाम

Kharmas 2026: आज से शुरू हुआ खरमास, पूरे एक महीने तक न करें ये कार्य, वरना नहीं मिलेगा शुभ परिणाम

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 15, 2026 12:12 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 12:12 pm IST

Kharmas 2026: खरमास शुरू हो चुका है। ऐसे में पूरे एक महीने तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। हिंदू धर्म में खरमास में किसी भी तरह के शुभ कार्य करना पूरी तरह वर्जित माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि खरमास के दौरान क्या करें और क्या न करें।

खरमास 2026- India TV Hindi
खरमास 2026 Image Source : INDIA TV

Kharmas: आज यानी 15 मार्च से खरमास शुरू हो गया है, जो कि पूरे एक महीने तक रहेगा। आपको बता दें कि साल में दो बार खरमास लगता है। एक बार जब सूर्य धनु राशि में गोचर करते हैं और दूसरी बार जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इन दोनों ही स्थिति में खरमास लगता है। शास्त्रों में खरमास को शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए वरना आपको उसके शुभ पर परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। तो आइए जानते हैं कि खरमास में कौनसे काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

खरमास के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

खरमास में पूरे एक महीने तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, सगाई, नववधू का प्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा खरमास के दौरान नए व्यापार की शुरुआत और संपत्ति की खरीददारी करने की भी मनाही होती है। खरमास में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। अगले एक महीने के लिए आपको इन सब चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।

खरमास में क्यों नहीं किए जाते कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य?

ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं और वे पिता पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके तेज का कम होना मांगलिक करने के लिए उत्तम नहीं माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,  जब सूर्य देव गुरु ग्रह की राशियों में होते हैं तब उनकी स्थिति कमजोर होती है, इसलिए यह समय मांगलिक कार्यों के लिए सही नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए सूर्य का तेज होना बहुत ही अच्छा माना जता है।

खरमास के दौरान क्या करना चाहिए?

खरमास में पूजा, पाठ, दान, जप, तप और सूर्य देव की आराधना करना फलदायी माना जाता है। खरमास के दौरान रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाएं। वहीं जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है वो लोग खरमास में सूर्य मंत्रों का जाप जरूर करें। सूर्य देव के साथ भगवान विष्णु की उपासना करने से भी विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले ये आएं शुभ चीजें, मां अंबे की बरसेगी कृपा, धन-धान्य में होगी बरकत

Chaitra Navratri 2026 Maa Durga Ki Sawari: पालकी पर सवार होकर आ रही हैं मां अंबे, हाथी पर करेंगी प्रस्थान, जानिए क्या हैं इसके मायने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।