1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जी के जन्म समय की ही तरह इस बार चंद्रमा होंगे वृषभ राशि में, इस ग्रह स्थिति से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ

Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जी के जन्म समय की ही तरह इस बार चंद्रमा होंगे वृषभ राशि में, इस ग्रह स्थिति से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 23, 2024 07:26 am IST,  Updated : Aug 23, 2024 07:26 am IST

Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा की स्थिति वैसी ही होगी जैसे कृष्ण भगवान के जन्म के समय थी। इसका शुभ फ्रभाव 4 राशियों पर देखने को मिलेगा। ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं।

जन्माष्टमी 2024- India TV Hindi
जन्माष्टमी 2024 Image Source : FILE

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी का त्योहार इस बार 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण के भक्त व्रत रखते हैं और साथ ही भजन-कीर्तन आदि का आयोजन भी करते हैं। इस बार की जन्माष्टमी को बेहद खास भी माना जा रहा है क्योंकि इस बार चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसी ही स्थिति भगवान कृष्ण के जन्म के समय भी बनी थी। ऐसे में जन्माष्टमी के बाद कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको बताने वाले हैं। 

कर्क राशि 

आपके लिए जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास साबित हो सकता है। इस दिन कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। नव विवाहित दंपत्तियों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक जन्माष्टमी के बाद हो सकती है। इसके साथ ही आपको करियर क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना है, भाग्य का आपको साथ मिलेगा और साथ ही कृष्ण भगवान की कृपा भी आप पर बनी रहेगी। इस राशि के कुछ जातकों की दबी ख्वाहिश भी इस दौरान पूरी हो सकती है। 

सिंह राशि 
इस राशि वालों को जन्माष्टमी के बाद व्यक्तित्व में अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आप खुद को ऊर्जावान पाएंगे और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहना मिल सकती है। अगर को कार्य अटका हुआ था तो वो भी भगवान कृष्ण की कृपा से पूरा हो सकता है। आपको ईश्वर में आस्था बनाए रखनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। सिंह राशि के बेरोजगार लोगों को इस दौरान रोजगार मिलने की संभावना है। 

वृश्चिक राशि 
जन्माष्टमी का पर्व आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिवर्तन लेकर आएगा। घर में आपकी बातों को अहमियत दी जाएगी और पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। माता-पिता के जरिय इस राशि वालों को धन लाभ मिलने के भी योग हैं। अगर पैतृक कारोबार करते हैं तो उसमें इजाफा हो सकता है। कृष्ण भगवान की कृपा से इस राशि के सिंगल लोग किसी खास से मिल सकते हैं, जो संभवत: उनका जीवनसाथी बन सकता है। आपकी कार्यशैली में भी इस दौरान निखार देखने को मिल सकता है। 

कुंभ राशि 
जीवन में जिन अच्छे दिनों की कल्पना आप करते हैं वैसे दिन जन्माष्टमी के बाद आ सकते हैं। आप उन लोगों से मिलेंगे जिनसे आप प्यार और लगाव महसूस करते हैं। जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत जन्माष्टमी के बाद हो सकता है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने का विचार बना रहे थे, तो सलाह मशवरा करके आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इस राशि के लोग अपनी कर्मठता और तार्किकता से आगे बढ़ेंगे। इस अवधि में आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर आपको लाभ होगा। घर-परिवार में खुशियां आ सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Hastrekha Shastra: भाग्यशाली लोगों के हाथों में होती हैं इस तरह की लकीरें, जीवन में बड़े धन लाभ और सौभाग्य का हैं प्रतीक

शुक्र-केतु 25 अगस्त को बनाएंगे युति, सितंबर मध्य तक खूब लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां, करियर में दिखेंगे अच्छे बदलाव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।