1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lal Mirch Ke Upay: साल के पहले शनिवार के दिन कर लें लाल मिर्च के ये उपाय, साल भर शनि देव की बनी रहेगी कृपा

Lal Mirch Ke Upay: साल के पहले शनिवार के दिन कर लें लाल मिर्च के ये उपाय, साल भर शनि देव की बनी रहेगी कृपा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 03, 2025 05:55 pm IST,  Updated : Jan 03, 2025 05:55 pm IST

Lal Mirch Ke Upay: 4 जनवरी को साल का पहला शनिवार है। इस दिन लाल मिर्च के कुछ उपाय करने से आपको लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Lal mirch ke uapy- India TV Hindi
लाल मिर्च के उपाय Image Source : SOCIAL

Lal Mirch Ke Upay: शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के साथ ही ज्योतिषीय उपाय करने के लिए भी बेहद खास माना जाता है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी आपको बड़ा लाभ दे सकते हैं। ऐसे में आज हम भी आपको लाल मिर्च से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप साल 2025 के पहले शनिवार के दिन कर लें तो आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इनमें से कुछ उपायों को करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। ये उपाय बेहद कारगर और फायदेमंद माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 

 

धन प्राप्ति के लिए लाल मिर्च का उपाय

लाल मिर्च को शनिवार के दिन आपको हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाना चाहिए। मिर्च को चढ़ाते समय अपनी समस्या का समाधान करने की प्रार्थना हनुमान जी से करें। माना जाता है कि, शनिवार के दिन इस आसान से उपाय को करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियों का अंत हो सकता है। साथ ही इस उपाय को करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं।  

इस उपाय से करें ग्रह दोष दूर

ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आपके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। अगर इनकी स्थिति सही न हो तो कई दिक्कतें आपको जीवन में आ सकती हैं। ऐसे में इन परेशानियों से निजात पाने के लिए अगर आप शनिवार के दिन साबुत लाल मिर्च को जल में प्रवाहित करते हैं, तो आपकी कई मुश्किलें दूर हो सकती हैं। यह उपाय करते समय मन मस्तिष्क को सकारात्मक आपको रखना चाहिए। यह छोटा सा उपाय पारिवारिक, आर्थिक और करियर से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है। 

नकारात्मकता को दूर करने के लिए लाल मिर्च का उपाय 

साल 2025 के पहले शनिवार के दिन आपको घर के मुख्य दरवाजे पर लाल मिर्च के सात टुकड़े लटकाने चाहिए। यह उपाय आपके घर में सकारात्मक लेकर आता है। इसके साथ ही घर के लोगों के मानसिक और शारीरिक बेहतरी के लिए भी यह उपाय कारगर माना जाता है। 

कारोबार में लाभ पाने के लिए उपाय 

अगर आपका अपना बिजनेस है और आप खूब मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो साल के पहले शनिवार को लाल मिर्च अपने ऑफिस के प्रवेश द्वार पर लगा दें। यह उपाय आपके उन्नति के रास्ते खोलेगा। कारोबार में आपको मनचाहा मुनाफा होगा और आपके विरोधी भी परास्त होंगे। साथ ही इससे ऑफिस में मौजूद नकारात्मकता भी दूर होती है। 

अच्छे सेहत के लिए उपाय 

अगर आप चाहते हैं कि नए साल में आपकी और आपके घर वालों की सेहत अच्छी रहे, तो अपने सिर पर भी और घर के लोगों के सिर पर भी लाल मिर्च सात बार वारकर जलती हुई आग में डाल दें। यह उपाय आपकी सेहत में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। 

नजर दोष को दूर करने के लिए उपाय 

कई बार ऐसा होता है कि, आपके बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। बार-बार आपको आर्थिक नुकसान होता है। इसका कारण नजर दोष हो सकता है। इसलिए नजर दोष को दूर करने के लिए आपको शनिवार के दिन अपने ऊपर से लाल मिर्च को वारकर जलते अंगारों में डाल देना है। ऐसा करने से नजर उतर जाती है और आपको काम बनने लगते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

 शुक्र 4 जनवरी को शतभिषा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, आने वाले 2 हफ्तों में इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में नागा साधुओं के अखाड़े से सामने आई जबरदस्त तस्वीर, ये छोटा बच्चा उनके बीच क्या कर रहा है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।