1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lucky Zodiac: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इन 2 राशियों के बच्चों का दिमाग! बुध देव की कृपा से पाते हैं ऊंचा मुकाम

Lucky Zodiac: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इन 2 राशियों के बच्चों का दिमाग! बुध देव की कृपा से पाते हैं ऊंचा मुकाम

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 13, 2026 02:46 pm IST,  Updated : May 13, 2026 02:46 pm IST

Lucky Zodiac: दो ऐसी राशियां हैं जिन पर बुद्धि और व्यापार के कारक बुध देव की अपार कृपा बरसती है। कहते हैं बुध के प्रभाव से इन राशियों के जातक करियर में बेहद ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

zodiac- India TV Hindi
पढ़ने-लिखने में काफी तेज होते हैं ऐसे बच्चे Image Source : INDIA TV

Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है, जिसका उस राशि के लोगों पर विशेष प्रभाव रहता है। आज हम जिन दो राशियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन राशियों के स्वामी बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध देव हैं। कहते हैं बुध की विशेष कृपा के कारण ही इन राशियों के लोग करियर में अपार सफलता प्राप्त करते हैं। ये अपनी बुद्धि और वाणी के दम पर खूब नाम और पैसा कमाने में सफल होते हैं। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन बुध ग्रह की स्वराशि है इसलिए इस राशि के लोगों पर बुध की विशेष कृपा रहती है। बुध के कारण ही इस राशि के बच्चों का दिमाग काफी तेज होता है। ये बचपन से ही काफी समझदार होते हैं। इनके अंदर सीखने की अद्भुत क्षमता होती है। ये अपने मार्ग से कभी नहीं भटकते और जो ठान लेते हैं पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी तर्कशक्ति इतनी कमाल की होती है कि इनके पास हर सवाल का जवाब हमेशा तैयार रहता है। इनकी वाणी भी काफी प्रभावशाली होती है जिस वजह से लोग इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों पर भी बुध की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये बेहद तेज दिमाग के होते हैं। हर छोटी से छोटी चीज का बारीकी से विश्लेषण करते हैं। जिस कारण इनके कार्यों में गलती होने की गुंजाइश ना के बराबर होती है। इनका ऑब्जर्वेशन पावर बहुत तेज होती है। किसी भी चीज के बारे में ये काफी जल्दी सीख लेते हैं। ये जिस भी फील्ड में कार्यरत होते हैं, वहां अपनी बुद्धि के दम पर बहुत जल्दी शीर्ष पर पहुंच जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Snake Dream: सपने में सांप का काटना क्या वाकई खतरे की घंटी है?

क्या आपका जन्म भी इस नक्षत्र में हुआ है? कुबेर देव की रहती है विशेष कृपा, राजा जैसा बीतता है जीवन!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।