Snake Dream: शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसने कभी सांप का सपना न देखा हो। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में सांप ऐसे ही नहीं दिखाई देते उनका कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। अगर सपने में सांप काटते हुए दिखाई दे तो इससे भविष्य में बेहद गंभीर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप के काटने का हर सपना बुरा नहीं होता, बल्कि इस तरह के कुछ सपने अच्छे संकेत भी देते हैं। चलिए जानते हैं सपनों में सांप का काटना कब अच्छा तो कब बुरा होता है।
सपने में सांप काटने का मतलब
- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में सांप आपके पैर या हाथ पर काट रहा है तो इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा सपना करियर और पारिवारिक लाइफ में तनाव आने का संकेत देता है।
- यदि आपको सपने में कोई सांप काटता है लेकिन उसका आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है तो इसका मतलब है कि आपकी पुरानी दुश्मनी खत्म होने वाली है। ये सपना जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आने का भी संकेत देता है।
- यदि सपने में काले रंग का सांप आपके पीछे पड़ गया है और वो आपको बार-बार काट रहा है तो समझ जाएं कि कुंडली में राहु-केतु से जुड़ा दोष है। ये सपना धन हानि और दांपत्य जीवन में खटास आने का संकेत देता है। ऐसे में राहु-केतु की शांति के उपाय जरूर कर लेने चाहिए।
- इसके अलावा सपने में पीले या सफेद सांप का काटना शुभ माना जाता है। कहते हैं ये सपना धन लाभ का संकेत देता है।
- अगर सपने में सांप काटने में सफल न हो पाए तो ये भी शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलने वाली है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: