1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Nakshatra Gochar: 17 मई से शुरू होगा इन 4 राशियों का गोल्डन पीरियड, शनि दिलाएंगे अपार धन और सफलता

Shani Nakshatra Gochar: 17 मई से शुरू होगा इन 4 राशियों का गोल्डन पीरियड, शनि दिलाएंगे अपार धन और सफलता

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 13, 2026 12:23 pm IST,  Updated : May 13, 2026 12:24 pm IST

Shani Nakshatra Gochar: शनि देव 17 मई को बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में शनि का गोचर 4 राशियों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

shani- India TV Hindi
शनि का नक्षत्र परिवर्तन 2026 Image Source : INDIA TV

Shani Nakshatra Gochar: ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता है तो उसका सभी राशि वालों पर अच्छा या बुरा कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। 17 मई को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां ये 9 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। जानिए इस नक्षत्र में शनि का प्रवेश किन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करियर में अहम मोड़ लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। प्रमोशन के भी योग बनेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस में भी बंपर लाभ मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आपको करियर में काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। अगर कहीं निवेश कर रखा है तो उससे अच्छा लाभ मिल सकता है।  सरकारी मामलों में भी सफलता मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। कोई मनचाही डील मिल सकती है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार हैं।कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अटके हुए काम पूरे होंगे और किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर बेहद शानदार साबित होगा। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी छवि काफी मजबूत हो जाएगी। मकान या वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वो वापस मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: छल-कपट से कोसों दूर होते हैं इस मूलांक के लोग, बच्चों जैसी मासूमियत जीत लेती है सबका दिल!

Gold Lucky Zodiac: सोना इन 4 राशियों की है किस्मत की चाबी, लेकिन भूलकर भी न पहनें ये 2 राशि वाले!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।