1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चंद्र ग्रहण के दिन मीन राशि में होंगे चंद्रमा और राहु, इन 3 राशियों पर होगा इस युति का प्रतिकूल प्रभाव, जान लें उपाय

चंद्र ग्रहण के दिन मीन राशि में होंगे चंद्रमा और राहु, इन 3 राशियों पर होगा इस युति का प्रतिकूल प्रभाव, जान लें उपाय

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 17, 2024 11:35 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 11:42 am IST

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां, और क्या उपाय इनको लाभ दिला सकते हैं।

Chandra Grahan 2024- India TV Hindi
चंद्र ग्रहण 2024 Image Source : INDIA TV

साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को मीन राशि में लगने जा रहा है। चंद्रमा इस दिन मीन राशि में राहु के साथ युति बनाएंगे, वहीं केतु की सप्तम दृष्टि भी चंद्रमा और राहु की इस युति पर होगी। राहु-केतु की युति का प्रतिकूल प्रभाव राशिचक्र की 3 राशियों पर देखने को मिल सकता है। इन राशियों को चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए कुछ उपाय अवश्य आजमाने चाहिए। आइए जान लेते हैं, इन राशियों के बारे में। 

मेष 

आपके ऊपर चंद्र ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक होगा। आपको पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, किसी बात को लेकर माता-पिता से मनमुटाव हो सकता है। इसके साथ ही अचानक से कोई बड़ा खर्चा होने की भी आशंका है। कारोबारियों को बेहद सतर्क इस दौरान रहना होगा, किसी पर भी हद से ज्यादा विश्वास करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के काम पर भी सीनियर्स की नजर इस दौरान हो सकती है, सतर्क रहें। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। उपाय के तौर पर मेष राशि के लोगों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए, ऐसा करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

कन्या
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से सामाजिक स्तर पर आपकी छवि खराब हो सकती है। इस दौरान आपको वाद-विवाद करने से बचना होगा। ऑफिस में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। अपनी राज की बातें किसी के सामने भी इस दौरान जाहिर न करें। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, जीवनसाथी आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकता है, इसलिए जो भी कहना हो सोच-समझकर कहें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी इस राशि के जातकों को बरतनी होगी। कानूनी मासलों में फंसे हैं तो, बिना सलाह लिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से इस दौरान बचें। उपाय के तौर पर चंद्रमा के बीज मंत्रों का जप करें। 

कुंभ 
शनि की राशि कुंभ वालों की वाणी पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आप गलत बयानबाजी करके फंस सकते हैं, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें और नाप तोल कर बोलें। धन से जुड़े मामलों के लिए भी चंद्र ग्रहण के बाद के कुछ दिन अच्छे नहीं कहे जा सकते, संचित धन आपको खर्च करना पड़ सकता है। करियर को लेकर आप दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं, कुछ लोग इस दौरान जॉब परिवर्तन करने का विचार भी बनाएंगे, हालांकि आपको सलाह है कि बिना सोच-विचार के कोई फैसला न लें। इस राशि के कुछ जातकों को गले या उदर से संबंधित स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है, इसलिए सेहत को लेकर भी लापरवाही न बरतें। उपाय के दौरान पर आपको सफेद चीजों का दान करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

पितृ पक्ष में हर तिथि का होता है विशेष महत्व, पितरों का श्राद्ध तिथि देखकर ही करें, तभी मिलेगा शुभ फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।