Maas Shivrtri Remedies: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव को समर्पित मास शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का विधान है। इस दिन भगवान शंकर को बेल पत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है। जो भक्त मास शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं।
मास शिवरात्रि का व्रत करने से दाम्पत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। साथ ही अविवाहित जातक के विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं और सुयोग्य वर-वधू की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मास शिवरात्रि पर कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। कहते हैं इन उपायों को करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है।
संतान से रिश्ते बेहतर करने का उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करें और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बने रहें, तो आज के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।
ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।
पढ़ाई-लिखाई की समस्या दूर करने का उपाय
अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए। ऐसा करने से शिक्षा से संबंधित आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
व्यक्तिगत परेशानियों से मुक्ति का उपाय
अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए आज के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेल पत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।
संतान के बेहतर भविष्य का उपाय
अगर आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं या आप चाहते हैं कि उसे जीवन में एक बेहतर मार्ग मिल सके, तो आज के दिन अपनी संतान के हाथों से किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान करवाएं। ऐसा करने से आपकी संतान को जीवन में एक बेहतर मार्ग मिलेगा और उसके भविष्य को लेकर आपकी सारी चिंताएं दूर होंगी।
सरकारी काम अटकने पर उपाय
अगर आपके किसी सरकारी कार्य में परेशानियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण आपकी उन्नति नहीं हो पा रही है, तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर बेल पत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर बेल पत्रों की माला बनाएं। फिर इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही अपने सरकारी कार्यों में परेशानियों को दूर करने के लिए और उन्नति पाने के लिए दोनों हाथों को जोड़कर भगवान से विनती करें।
ऐसा करने से आपकी उन्नति में आने वाली रुकावटें समाप्त हो जाएंगी और आपका सरकारी काम जल्द ही बन जाएगा।
गुस्सा शांत करने का उपाय
अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है, तो आज के दिन शिव मंदिर जाएं और शिव जी को जौ के आटे से बनी रोटियों का भोग लगाएं। अगर जौ की रोटियां ना बना सकें, तो केवल जौ के दाने चढ़ा दें। ऐसा करने से आप अपने गुस्से को कंट्रोल में रख पाएंगे।
मां और पार्टनर के बीच रिश्ते सुधारने का उपाय
अगर आपके जीवनसाथी और आपकी माता की आपस में बिल्कुल नहीं बनती, तो उनके बीच रिश्ते को बेहतर बनाये रखने के लिए दोनों लोगों के कपड़ों में से एक-एक धागा निकालकर, उन धागों को आपस में बांध दें और मंदिर में चढ़ा दें। साथ ही मंदिर में कपूर का दीपक भी जलाएं और हाथ जोड़कर दोनों के अच्छे रिश्ते के लिए प्रार्थना करें।
सफलता में आ रही बाधाएं दूर करने का उपाय
अगर आप अपनी सफलता के मार्ग में आ रही बाधाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिव-शंभु के आगे बैठकर उनके इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए।
मंत्र इस प्रकार है:
शवे भक्ति: शिवे भक्ति: शिवे भक्तिर्भवे भवे।
अन्यथा शरणं नास्ति त्वमेव शरणं मम्।।
ऐसा करने से आपकी सफलता के मार्ग में आ रही बाधाएं जल्द ही दूर हो जाएंगी।
बिजनेस पर लगी नजर उतारने का उपाय
अगर आपको लगता है कि आपके जीवनसाथी के बिजनेस को किसी की नजर लग गई है, जिससे उनके कारोबार की गति रुक गई है, तो आज के दिन आपको काली गुंजा के 11 दाने लेकर, उन्हें भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग से स्पर्श कराना चाहिए। फिर उन दानों को अपने जीवनसाथी को देकर उनसे कहें कि वो इन्हें संभालकर अपने पास रख लें।
आर्थिक लाभ पाने का उपाय
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, आपको आर्थिक रूप से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन आपको तीनमुखी रुद्राक्ष की पूजा करके उसे गले में धारण करना चाहिए। आप चाहें तो उसका ब्रेसलेट बनवाकर हाथ में भी पहन सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी भी जल्द ही दूर हो जाएगी।
पड़ोसियों से संबंध सुधारने का उपाय
अगर आपकी अपने पड़ोसियों से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता है, तो आज के दिन आपको उनके घर के सामने से थोड़ी-सी मिट्टी लाकर, उस पर रुद्राक्ष की माला से भगवान शिव के मंत्र का 5 माला यानी 540 बार जप करना चाहिए। इसके बाद उस मिट्टी को वापस वहीं रख आएं, जहां से आप उसे उठाकर लाए हों। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके पड़ोसियों के साथ संबंध सुधरने लगेंगे।
बच्चों का जीवन खुशहाल बनाने का उपाय
अगर आप अपने बच्चों का जीवन खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको थोड़े-से सफेद फूल लेकर, उन्हें अपने बच्चों के हाथ से स्पर्श कराना चाहिए और उनकी माला बनाकर भगवान शिव को चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपके बच्चों का जीवन खुशहाल बना रहेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: आदत है तो बदल डालिए; दूसरों की ये 7 चीजें कभी न मांगें उधार, खुल जाते हैं बदकिस्मती के दरवाज