1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बनी रहेगी आप पर महालक्ष्मी की कृपा, बस शुक्रवार को करें ये 3 लक्ष्मी प्राप्ति उपाय

बनी रहेगी आप पर महालक्ष्मी की कृपा, बस शुक्रवार को करें ये 3 लक्ष्मी प्राप्ति उपाय

 Published : Feb 15, 2024 07:48 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 07:48 pm IST

Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन आप इस महालक्ष्मी प्राप्ति उपाय को कर सकते हैं। ये धन-धान्य बढ़ाने वाला और घर में समृद्धि देने वाला है। साथ ही इससे आपका मानसिक कलेश भी दूर होगा।

mahalaxmi ke upay- India TV Hindi
mahalaxmi ke upay Image Source : SOCIAL

Shukrawar Upay: शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का दिन होता है और इस दिन किए गए कुछ कार्यों से आपके घर में धन की वर्षा होती है। जो लोग कुछ आर्थिक दिक्कतों के शिकार हैं या फिर जिनकी वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है उन्हें तो शुक्रवार के दिन इस उपाय को करना चाहिए। दरअसल, ये उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को ठीक करने और आपके वित्तीय घाटों को कम करने में मददगार हो सकती है। तो, आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कुछ लक्ष्मी प्राप्ति उपायों के बारे में।

शुक्रवार को लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय-Mahalaxmi prapti upay

1. एकाक्षी नारियल से करें लक्ष्मी की पूजा

मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है। इसलिए धन की देवी को शुक्रवार के दिन एकाक्षी नारियल चढ़ाने से वो खुश हो जाती हैं। साथ ही इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तो,  शुक्रवार को लक्ष्मी प्राप्ति के लिए आप एकाक्षी नारियल का उपाय कर सकते हैं।

16 February 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

2. शुक्रवार की शाम पाठ करें अष्टलक्ष्मी स्तोत्र

शुक्रवार की शाम को आपको अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ये बेहद ही जादुई स्तोत्र है जिसका पाठ करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में धन का संकट दूर हो जाता है। इस स्तोत्र से तकलीफें दूर होती हैं और धन की प्राप्ति में मदद मिलती है। अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का प्रतिदन पाठ करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

mahalaxmi ke upay for shukrawar
Image Source : SOCIALmahalaxmi ke upay for shukrawar

Numerology 15 February 2024: मूलांक 1 और 6 वालों की नैय्या होगी पार, बड़ी सफलता लग सकती है हाथ, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

3. श्रीयंत्र की पूजा करें

शुक्रवार की मध्यरात्रि श्रीयंत्र की पूजा करने से आप लक्ष्मी प्राप्त कर सकते हैं। आप इस दौरान घी के 8 दीप जलाएं, गुलाब सुगंध वाली धूपबत्ती जलें और मखाने की खीर का भोग लगाएं। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और मां लक्ष्मी को गुलाबी रंग के फूल जरूर चढ़ाएं। तो, आप श्रीयंत्र की पूजा करें और शुक्रवार को इन उपायों को जरूर करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।