1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Vakri: मंगल 21 जनवरी को मिथुन राशि में होंगे वक्री, इन 3 राशियों की धन से भरेगी तिजोरी

Mangal Vakri: मंगल 21 जनवरी को मिथुन राशि में होंगे वक्री, इन 3 राशियों की धन से भरेगी तिजोरी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 16, 2025 09:40 am IST,  Updated : Jan 16, 2025 09:40 am IST

Mangal Vakri: मंगल ग्रह 21 जनवरी को मिथुन राशि में वक्री गोचर कर जाएंगे। मंगल के वक्री होने से किन राशियों को लाभ मिलेगा, आइए जानते हैं।

Mars Retrograde - India TV Hindi
मंगल गोचर 2025 Image Source : INDIA TV

Mangal Vakri: मंगल ग्रह को ज्योतिष में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। पराक्रम के कारक ग्रह मंगल का राशि परिवर्तन और वक्री होना हमेशा ही सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर आता है। 21 जनवरी को यही मंगल ग्रह मिथुन राशि में वक्री गोचर करने जा रहे हैं। बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। इन राशियों को करियर के क्षेत्र में काफी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कौन सी हैं ये राशियां आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि

मंगल ग्रह वक्री स्थिति में आपकी ही राशि में परिवर्तन करेंगे। मंगल की यह स्थिति आपमें आत्मविश्वास भरेगी। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपके काम करने की गति बढ़ सकती है, जिससे करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग सेना, पुलिस या फिर किसी भी साहसिक कार्य वाले क्षेत्र में हैं उन्हें बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन लाभ मिलने के भी योग हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उचित परिणाम मिलने की भी संभावना है। मिथुन राशि के कुछ कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार भी इस दौरान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदला देखने को मिलेंगे। सेहत पहले से बेहतर होगी। 

तुला राशि 

बीते समय से अगर आप मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे थे, तो 21 जनवरी को मंगल के वक्री गोचर के बाद स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आर्थिक पक्ष से जुड़ी आपकी कई परेशानियों का अंत होगा। इस दौरान आप नुक्सान को भी फायदे में बदल सकते हैं। आपका बैंक बैलेंस इस दौरान बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी में परिवर्तन करने का विचार बना रहे थे, तो आपका यह विचार मूर्त रूप ले सकता है। वैवाहिक जीवन की गाड़ी भी पटरी पर लौटेगी, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं। उच्च शिक्षा अर्जित करने वाले लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल साबित होगा। 

वृश्चिक राशि 

मंगल के वक्री गोचर के चलते आपको अचानक से धन लाभ मिलने की संभावना है। आपको उन लोगों के जरिये भी लाभ मिल सकता है, जिनसे लाभ पाने की आपने कभी उम्मीद नहीं की थी। इस दौरान आप अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहेंगे जिससे शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आपको मौका मिलेगा। इस दौरान कुछ नया सीखने की ललक आपके अंदर देखी जा सकती है और आप किसी शॉर्टटर्म कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। सेहत का मिजाज भी पहले से बेहतर होगा, जिससे जीवन का आनंद आप भरपूर ले पाएंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के दिन होगा महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान, जान लें इस दिन डुबकी लगाना क्यों है बेहद खास

Mahakumbh 2025: क्या नागा साधुओं का भी होता है गोत्र? जानें कैसे मिलता है ये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।