1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Uday 2026: मंगल उदय होने से पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत, रुके काम होंगे पूरे, पैसा और सफलता के प्रबल योग!

Mangal Uday 2026: मंगल उदय होने से पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत, रुके काम होंगे पूरे, पैसा और सफलता के प्रबल योग!

 Written By: Arti Azad
 Published : May 01, 2026 06:38 am IST,  Updated : May 01, 2026 06:39 am IST

Mangal Uday 2026: 2 मई को मंगल उदय होने जा रहा है। मंगल का यह परिवर्तन कई राशियों के लिए नई शुरुआत और प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है। खासतौर पर करियर, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। जानिए मंगल उदय कौन-कौन सी राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Mangal Uday 2026- India TV Hindi
मंगल उदय होते से पलटेगी इन राशियों की किस्मत Image Source : CANVA

Mangal Uday 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। जब मंगल अस्त से निकलकर उदय होता है, तो उसका प्रभाव फिर से मजबूत हो जाता है। 2 मई 2026 को मंगल का उदय कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है, जिससे करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है। तो आइए जानते हैं मंगल के उदय होते ही किन राशियों की किस्मत करवट लेगी।  

क्या होता है ग्रहों का उदय और अस्त होना

ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत करीब चला जाता है तो उसकी शक्ति कमजोर हो जाती है, जिसे अस्त कहा जाता है। वहीं, जब वही ग्रह सूर्य से दूर होकर दोबारा प्रभावी हो जाता है, तो उसे उदय कहा जाता है। मंगल का उदय ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है।

मेष राशि:

मंगल मेष राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए इसका उदय इस राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही सेहत और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं।

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर में प्रगति लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे सम्मान और पहचान बढ़ेगी। आय में वृद्धि या प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि:

तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह समय लाभदायक रह सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर का माहौल भी सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि:

मंगल उदय से वृश्चिक राशि वालों को पुराने विवादों से राहत मिल सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी और प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा।

मकर राशि: 

आपके लिए यह समय राहत भरा साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। इसके साथ ही सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: इस मूलांक वालों पर होता है राहु का रहस्यमयी प्रभाव, अनुशासन और समय की पाबंदी है इनके स्वभाव का हिस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।