1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नींद में खुद को बीमार देखना शुभ या अशुभ? ऐसे सपने किस ओर करते हैं इशारा, स्वप्न शास्त्र बताता है छिपा हुआ संदेश

नींद में खुद को बीमार देखना शुभ या अशुभ? ऐसे सपने किस ओर करते हैं इशारा, स्वप्न शास्त्र बताता है छिपा हुआ संदेश

 Written By: Arti Azad
 Published : Dec 04, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 03:55 pm IST

Dream Science: हर एक सपने का कोई न कोई मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कोई भी सपना बिना संकेत के नहीं आता। जैसे सपने में खुद को बीमार देखना कई प्रकार के मानसिक, स्वास्थ्य संबंधी और भविष्य संकेतों से जुड़ा माना जाता है। यहां जानिए ऐसे सपनों में छिपा हुआ संकेत।

Meaning of Illness Dream- India TV Hindi
सपने में खुद को बीमार देखना अच्छा या बुरा Image Source : FREEPIK

Swapna Shastra: हम सभी जब गहरी नींद में होते हैं, तो हमें कई तरह के सपने आते हैं। नींद में दिखाई देने वाले सपने मनुष्य के अवचेतन मन से जुड़े होते हैं। ऐसे में कहा जाता है कि जो कुछ दिनभर की बातें या घटनाओं से होकर हम गुजरते हैं, वही सब हमें सपने में दिखाई देता है, जिन्हें हम आंख खुलते ही या दिनभर की भागदौड़ में भूल जाते हैं। लेकिन कई बार हमें कुछ ऐसे सपने दिखाई देते हैं, जो हर सय हमारे जेहन में घूमते रहते हैं।

स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपना अपने साथ एक संदेश या भविष्य संकेत लेकर आता है। कुछ सपने शुभ फल देते हैं, जबकि कुछ सपने सावधानी और चेतावनी का संकेत होते हैं। इन्हीं में से एक है, सपने में खुद को बीमार देखना। बहुत लोग ऐसे सपने देखकर घबरा जाते हैं, लेकिन वास्तव में इसका अर्थ स्थिति और परिस्थिति के अनुसार बदलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बीमारी से जुड़े सपनों का संकेत क्या होता है।

सपने और संकेतों का संबंध

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना अवचेतन मन में चल रही गतिविधियों का प्रतीक होता है। हम जो सोच नहीं पाते, जो महसूस नहीं कर पाते या जिन भावनाओं को दबा देते हैं, वे सपनों के रूप में सामने आती हैं। इसलिए कोई भी सपना यूं ही नहीं आता, बल्कि वह व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य, संबंधों या भविष्य से जुड़ी किसी ऊर्जा का प्रतीक होता है।

खुद को बीमार देखना: अशुभ संकेत

यदि आप सपने में खुद को बीमार देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र इसे सामान्य रूप से शुभ नहीं मानता। यह सपना इस बात का प्रतीक हो सकता है कि आप मानसिक दबाव, थकान या नकारात्मक विचारों से गुजर रहे हैं। साथ ही यह आपके वास्तविक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की चेतावनी भी देता है। हालांकि सपने का सही अर्थ बीमारी के प्रकार और परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है।

बीमारी के बाद मृत्यु देखना

अगर आप सपने में खुद को गंभीर रूप से बीमार और फिर मरते हुए देखते हैं, तो यह डरने की बात नहीं है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना आयु बढ़ने और समस्याओं के अंत का संकेत देता है। यह बताता है कि जीवन की कठिनाइयां अब खत्म होंगी और जीवन में एक नया फेज शुरू होगा।

संक्रमित रोगियों के बीच होना

अगर आप सपने में किसी बीमारी से पीड़ित हो या फिर संक्रमित लोगों के बीच हों, तो यह नकारात्मक माहौल या गलत संगति की चेतावनी है। ऐसा सपना बताता है कि आप किसी संवेदनशील स्थिति में हैं और अपने आसपास के लोगों या संबंधों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

बीमारी से ठीक होते देखना

अगर आप सपने में खुद को इलाज के बाद स्वस्थ देखते हैं या अस्पताल से घर लौट रहे हैं, तो यह संघर्ष के बाद समाधान का संकेत देता है। जो बताता है कि इस समय आपके जीवन में जो भी कठिनाइयां हैं, उनसे आप जल्द ही निकल जाएंगे। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में पॉजिटिविटी आने वाली है, समय बदलने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

पूर्णिमा की रात बन रहा दुर्लभ गजकेसरी योग; आज कर लें ये दिव्य और सरल चंद्र साधना, आपकी दो बड़ी मनचाही इच्छा होंगी पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।