1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Uday: 10 अगस्त को कर्क राशि में उदय होंगे बुध, करियर और शिक्षा क्षेत्र में ऊंचाइयां छुएंगी ये 5 राशियां

Budh Uday: 10 अगस्त को कर्क राशि में उदय होंगे बुध, करियर और शिक्षा क्षेत्र में ऊंचाइयां छुएंगी ये 5 राशियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 04, 2025 02:27 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 02:27 pm IST

बुध ग्रह वर्तमान में कर्क राशि में अस्त हैं। 10 अगस्त को बुध उदय हो जाएंगे और राशिचक्र की 5 राशियों को इससे जीवन में लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Mercury Rise- India TV Hindi
बुध उदय Image Source : INDIA TV

Budh Uday: बुध ग्रह रक्षाबंधन के एक दिन बाद 10 अगस्त को कर्क राशि में उदय हो जाएंगे। बुध को ज्योतिष में कारोबार, तार्किक क्षमता, बुद्धि, शिक्षा आदि का कारक माना गया है। ऐसे में बुध के उदित होने से राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। ये लोग करियर के क्षेत्र में उन्नति पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में भी इन लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

बुध आपके चतुर्थ भाव में उदित होकर पारिवारिक जीवन में आपको सुख देंगे। भूमि, भवन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद भी इस दौरान सुलझ जाएंगे। माता के साथ इस दौरान आपके संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 

मिथुन राशि 

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और उदित होकर आपको जीवन में अनुकूल परिणाम देंगे। आपकी तार्किक क्षमता बढ़िया रहेगी और अपनी बातों से कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी परेशानियों का अंत हो सकता है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में कुछ लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है। 

कन्या राशि 

बुध आपके एकादश भाव में है और यह लाभ का भाव कहा जाता है। बुध के उदय होने के बाद आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी। कर्ज चुका पाने में आप कामयाब होंगे और संचित धन में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों के जरिए इस राशि के लोग धनलाभ प्राप्त कर सकते हैं। उच्च शिक्षा अर्जित करने के लिए विदेश जाना चाहते थे तो आपका ख्वाब पूरा हो सकता है। 

तुला राशि 

बुध के उदय होने से करियर के क्षेत्र में आने वाली कई परेशानियों का अंत हो सकता है। आपके कर्म भाव में बैठे बुध उदित होकर आपकी आमदनी में भी इजाफा कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आपके प्रशंसकों की संख्या बढ़ सकती है। कारोबारियों को भी इस दौरान मुनाफा होगा। स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

कुंभ राशि 

बुध का उदित होना आपके अंदर ऊर्जा का संचार करेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उपलब्धियां मिल सकती हैं। परिवार में चल रहे लड़ाई-झगड़े भी समाप्त हो सकते हैं। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी इस दौरान मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की कोई रचना इस दौरान वायरल होने की आशंका है, इससे आपको बेहद खुशी प्राप्त होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि की महादशा इन 4 राशियों के लिए होती है सकारात्मक, भाग्य का मिलता है साथ

सावन खत्म होने से पहले घर लें आएं इन 5 वस्तुओं में से कोई 1, भोलेनाथ धन-धान्य से भर देंगे झोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।