Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mitra Saptami Upay: 27 नवंबर को मित्र सप्तमी पर करें ये उपाय, नकारात्मकता होगी दूर, धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार

Mitra Saptami Upay: 27 नवंबर को मित्र सप्तमी पर करें ये उपाय, नकारात्मकता होगी दूर, धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Naveen Khantwal Published : Nov 26, 2025 06:30 pm IST, Updated : Nov 26, 2025 06:30 pm IST

Mitra Saptami Upay: मित्र सप्तमी सूर्य देव को समर्पित एक पावन त्योहार है। इस दिन भक्तों के द्वारा व्रत रखा जाता है और सूर्य देव की पूजा की जाती है, इसके साथ ही कुछ उपाय करने से इस दिन जीवन में सकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Mitra Saptami Upay- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मित्र सप्तमी उपाय

Mitra Saptami Upay:आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज मित्र सप्तमी का व्रत किया जायेगा। मित्र सप्तमी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मनाया जाने वाला एक त्योहार है जो सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन कुछ उपाय करने से आप अपने जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

मित्र सप्तमी के उपाय 

  • अगर आप अपने जीवनसाथी की तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो मित्र सप्तमी के दिन स्नान कर जल में कुछ दाने चावल के और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को अर्पित करें और हाथ जोड़कर इस मन्त्र का जप करें। मन्त्र है- ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः। ऐसा करने से जल्द ही आपको अपने जीवनसाथी में काम को लेकर एक नई उमंग देखने को मिलेगी।
  • अगर आप बिजनेस में फेम पाना चाहते हैं और अपने बिजनेस को लेकर किसी भी तरह के अनजाने भय से बचे रहना चाहते हैं, तो मित्र सप्तमी के दिन 12 मुखी रुद्राक्ष का एक दाना हाथ में लेकर सूर्यदेव को नमस्कार करें। उसके बाद रुद्राक्ष को एक सफेद रंग के धागे में पिरोकर गले में पहन लें। ऐसा करने से आपको बिजनेस में फेम मिलेगा और आप बिजनेस को लेकर हर तरह के अनजाने भय से भी बचे रहेंगे। 
  • अगर आप हर तरह की निगेटिविटी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मित्र सप्तमी के दिन आपको सूर्यदेव का ध्यान करते हुए फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर जल में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको हर तरह की निगेटिविटी से छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आप अपने जीवनसाथी की इनकम में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो मित्र सप्तमी के दिन स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को जल से अर्घ्य दें। उसके बाद एक थाली में थोड़ा-सा नमक, गुड़ और बाजरा रखकर किसी मन्दिर में दे आयें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की इनकम में जल्द ही बढ़ोतरी होगी। 
  • अगर आप अपने करियर को मजबूत करना चाहते हैं और शत्रुओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मित्र सप्तमी के दिन आपको सूर्यदेव के इस मंत्र का एक माला, यानि 108 बार जप करना चाहिए । मंत्र है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। आज के दिन ऐसा करने से आपके करियर को मजबूती मिलेगी। साथ ही शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Gita Jayanti 2025: गीता जयंती कब मनाई जाएगी? नोट कर लें डेट और पूजा विधि

Vastu Tips: किचन से जुड़े इन नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा भारी, दरिद्रता और बीमारियों का घर में हो जाएगा वास

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement