1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 13 मई को नीच राशि वृश्चिक में हुआ चंद्रमा का गोचर, 3 राशियां सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर हो जाएं सावधान

13 मई को नीच राशि वृश्चिक में हुआ चंद्रमा का गोचर, 3 राशियां सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर हो जाएं सावधान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 13, 2025 10:42 am IST,  Updated : May 13, 2025 10:42 am IST

चंद्रमा 13 मई को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं। शुभ ग्रह चंद्रमा का नीच राशि कन्या में आना कुछ लोगों के जीवन में प्रतिकूल स्थिति पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Moon Transit - India TV Hindi
चंद्रमा गोचर Image Source : SOCIAL

चंद्रमा 13 मई को तुला राशि से निकलकर अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर कर चुके हैं। जब भी कोई ग्रह अपनी नीच राशि में गोचर करता है तो उसकी शक्ति क्षीण हो जाती है। ऐसे में चंद्रमा के नीच राशि में जाने से उनका बल भी कमजोर होगा। इसके चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को 16 मई तक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और किन चीजों को लेकर इनको सावधान रहना चाहिए आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में नीच अवस्था में होंगे। चंद्रमा की यह स्थिति आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां दे सकती है। उदर विकार के कारण कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भी आपको सावधान रहना होगा। बेवजह के खर्च बढ़ने से जेब ढीली हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप असहज महसूस करेंगे, अटके हुए काम आपकी टेंशन की वजह बन सकते हैं। यह स्थिति 16 मई तक बनी रह सकती है। 

मिथुन राशि 

चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में संचार कर रहे हैं। इस भाव में चंद्रमा का होना अच्छा नहीं कहा जाता। चंद्रमा की यह स्थिति विरोधियों को सक्रिय कर सकती है, विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास करना आपके लिए ठीक नहीं है। 16 मई तक आपको गंभीरता से हर कार्य करना चाहिए। इस राशि के जातकों का धन बीमारी पर खर्च हो सकता है। 

धनु राशि

आपमें ऊर्जा की कमी देखी जा सकती है। नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकते हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव होगा। अचानक से कोई ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है जिसके कारण जमा धन आपको खर्च करना पड़ सकता है। विदेशी कारोबार या विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को अपने काम पर फोकस करने की जरूरत होगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव पैदा हो सकता है। गलत संगति से दूर रहें नहीं तो मानहानि हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Surya Gochar 2025 and Horoscope: 14 मई को सूर्य करेंगे वृषभ राशि में गोचर, जानिए किन राशियों का होगा भाग्योदय

Jyeshtha Maas 2025: निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा के साथ ज्येष्ठ माह में कई प्रमुख व्रत त्योहार, यहां देख लें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।