1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सुख-समृद्धि की गारंटी चाहते हैं तो इन 5 बातों को कभी न करें शेयर, जया किशोरी ने बताया इन्हें बर्बादी का कारण

सुख-समृद्धि की गारंटी चाहते हैं तो इन 5 बातों को कभी न करें शेयर, जया किशोरी ने बताया इन्हें बर्बादी का कारण

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 17, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 12:47 pm IST

हर कोई जल्दी से जल्दी सफलता पाना चाहता है लेकिन न चाहते हुए भी लोग कुछ न कुछ ऐसी गलती कर ही देते हैं जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकती है। मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिन्हें किसी से भी शेयर करने से मनुष्य बर्बादी की तरफ बढ़ता है।

jaya kishori- India TV Hindi
सुख-समृद्धि की गारंटी चाहते हैं तो इन 5 बातों को कभी न करें शेयर Image Source : JAYA KISHORI INSTAGRAM

मशहूर कथावाचक जया किशोरी सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ न कुछ ज्ञानवर्धक बातें शेयर करती रहती हैं। उनकी बातें न केवल लोगों को सही रास्ता दिखाती हैं बल्कि मन में एक उत्साह भी भर देती हैं। जया किशोरी ने जीवन में सफलता पाने के कई मूलमंत्र बताएं हैं। उनका कहना है कि अगर आप सफल होना चाहते हैं तो 5 बातों को कभी किसी से शेयर न करें क्योंकि इन बातों को दूसरे से शेयर करने पर सफलता मिलने में बाधाएं आती हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं।

बड़ा प्लान कभी न करें शेयर

जया किशोरी कहती हैं कि अगर आप कोई बड़ा प्लान बना रहे हैं तो इसके बारे में किसी को न बताएं। यहां बड़े प्लान का मतलब है कि किसी भी काम को लेकर जो भी योजनाएं बना रहे हैं उसे सीक्रेट ही रखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका काम बिना किसी रुकावट के पूरा हो जाएगा।

लव लाइफ की न करें चर्चा

जया किशोरी का कहना है कि अपनी लव लाइफ की बातें भी किसी दूसरे व्यक्ति से शेयर नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे आपके प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। पर्सनल बातों को सीक्रेट रखना ही सबसे बेहतर होता है क्योंकि दूसरे लोग इन बातों को जानकर आपका मजाक बना सकते हैं।

पारिवारिक बातें भी न करें शेयर

कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसमें वाद-विवाद न होता हो लेकिन इन बातों का जिक्र किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं करना चाहिए। क्योंकि दूसरे लोग आपकी बातें जानकर आपका और आपके परिवार का मजाक ही उड़ाएंगे। जिससे आपके घर की परेशानियां ओर भी ज्यादा बढ़ जाएंगी।

अगला स्टेप भूलकर भी न बताएं

आप जो भी काम कर रहे हैं उसमें आपका अगला स्टेप क्या होगा इसकी चर्चा किसी से न करें। अगर आप किसी एक से भी ये बात शेयर करेंगे तो आपकी बात सभी जगह फैल जाएगी। जिससे आपके काम में बाधा आने लगेगी।

इनकम के बारे में न बताएं

जया किशोरी समेत कई ज्ञानीजन ऐसा कहते हैं कि अपनी इनकम के बारे में भी किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी कमाई के बारे में जानकर अधिकतर लोग आपसे ईष्या ही करेंगे। साथ ही जरूरत से ज्यादा उम्मीदें भी रखने लगेंगे।

यह भी पढ़ें:

घर में बार-बार आ रहे हैं खटमल तो हो जाएं सावधान, भविष्य में होने वाली बड़ी घटनाओं का देते हैं संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।