1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नीम करौली बाबा की 3 बातें देख लें आजमाकर, जीवन बनेगा आसान; मिलेगी मन की शांति और करियर में सफलता

नीम करौली बाबा की 3 बातें देख लें आजमाकर, जीवन बनेगा आसान; मिलेगी मन की शांति और करियर में सफलता

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 09, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 12:44 pm IST

Neem Karoli Baba Motivational Messages: नीम करौली बाबा के जीवन और उनके उपदेश आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में उनके संदेशों को अपनाकर उन पर अमल करने लगे, यो ये इतने पावरफुल हैं कि धन, शांति और सफलता तीनों दिला सकते हैं। यहां पढ़िए ऐसे ही 3 महत्वपूर्ण संदेश।

Neem Karoli Baba Messages- India TV Hindi
नीम करौली बाबा के संदेश Image Source : FACEBOOK

Neem Karoli Baba Motivational Messages: नीम करोली बाबा को कौन नहीं जानता, आपने भी उनका नाम या उनसे जुड़े चमत्कारी किस्से सुने ही होंगे। उत्तराखंड के कैंचीधाम के पूज्य संत नीम करौली बाबा को भक्त हनुमान का अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि बाबा ने अपने जीवन में अनेक चमत्कार किए और लोगों को धर्म, भक्ति और सेवा का संदेश दिया।

बाबा की कही गई बातें आज भी आज के समय में भी बेहद प्रासंगिक लगते हैं। नीम करोली बाबा ने जीवन जीने के लिए कुछ अहम बातें बताई हैं। उनके बताए तीन सरल, लेकिन शक्तिशाली संदेश हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो जीवन को सुख, समृद्धि और मानसिक शांति से भर देते हैं।

1. दान से बढ़ता है धन और समृद्धि

नीम करौली बाबा कहते हैं, "जो देता है, उसे कभी कमी नहीं होती।"

अगर जीवन में धन की कमी है, तो दान करना शुरू करें। यह दान भोजन, वस्त्र, शिक्षा या सेवा किसी भी रूप में हो सकता है। बाबा के अनुसार, दान करने से मनुष्य का भाग्य खुलता है और ईश्वर उसकी झोली भर देता है।

2. राम नाम से मिलती है मानसिक शांति

बाबा के अनुसार, राम नाम का जाप मन की सभी उलझनों को सुलझा देता है।
अगर आप तनाव या बेचैनी महसूस करते हैं, तो "राम-राम" का नियमित जाप करें या नाम स्मरण से जुड़े भजन सुनें। अपने काम करते हुए फोन पर भी राम नाम के गाने आदि सुन सकते हैं। यह न केवल मन को शांत करता है, बल्कि आत्मा को शक्ति भी देता है।

3. हनुमान चालीसा से मिलता है बल

नीम करौली बाबा का तीसरा संदेश है- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
जो व्यक्ति हनुमान चालीसा का नियमित रूप से पाठ करता है, उसके जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सफलता अपने आप आने लगती है। यह करियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में प्रगति का मार्ग खोलती है।

नीम करौली बाबा के ये संदेश केवल आध्यात्मिक नियम नहीं, बल्कि जीवन बदल देने वाले सूत्र हैं। जो इन्हें अपनाता है, उसका भाग्य और भविष्य दोनों संवर जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

Lucky Gemstone: भाग्य जगाने वाला रत्न! पहनते ही खुलेंगे तरक्की के रास्ते, दूर होगी पैसों की किल्लत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।