1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nostradamus Prediction 2025: नास्त्रेदमस ने साल 2025 को लेकर की है ये बड़ी भविष्यवाणियां

Nostradamus Prediction 2025: नास्त्रेदमस ने साल 2025 को लेकर की है ये बड़ी भविष्यवाणियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 31, 2024 06:02 pm IST,  Updated : Dec 31, 2024 06:02 pm IST

Nostradamus Prediction 2025: साल 2025 को लेकर नास्त्रेदमस ने कई बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। आज हम आपको इन्हीं के बारे में आपको जानकारी देंगे।

Nostradamus - India TV Hindi
नास्त्रेदमस 2025 Image Source : INDIA TV

Nostradamus Prediction 2025: फ्रांस के विश्वविख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) ने अपनी किताब लेस प्रोफेसीस में कई भविष्यवाणियां की हैं। इन भविष्यवाणियों में से ज्यादातर सत्य भी साबित हुई हैं, इसलिए लोगों का विश्वास भविष्य को लेकर कही गई उनकी बातों पर बढ़ गया है। साल 2025 को लेकर भी नास्त्रेदमस ने कई ऐसी बातें अपनी किताब में लिखी हैं, जो अगर सत्य साबित हो गई तो पूरी दुनिया में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। नास्त्रेदमस की 2025 को लेकर कही गई इन्हीं भविष्यवाणियों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। 

नास्त्रेदमस ने 2025 को लेकर की हैं ये डरावनी भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेसीस में लिखा है कि, साल 2025 कई वजहों से खतरनाक साबित होगा। इस साल में एक विशाल क्षेद्रग्रह यानि कि एस्ट्रोइड धरती के करीब पहुंच जाएगा। जिसकी वजह से पृथ्वी पर कई तरह के नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इसके साथ ही, नास्त्रेदमस ने 2025 में कई प्राकृतिक आपदाएं होने की भविष्यवाणी भी की है। नास्त्रेदमस के अनुसार, 2025 में धरती के जलवायु में कई तरह के परिवर्तन आएंगे। बाढ़ के कारण कई देशों में हालात गंभीर होंगे, वहीं कई ज्वालामुखियों के सक्रिय होने की बात भी नास्त्रेदमस ने कही है। अगर ये भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो सच में ही कई तरह के परिवर्तन देश-दुनिया में देखने को मिल सकते हैं। 

युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 

ये बात हम सभी जानते हैं कि, रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। लेकिन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार 2025 में इस संघर्ष का अंत हो जाएगा। हालांकि इसका कारण आपसी समझौता नहीं बल्कि कुछ और होगा। नास्त्रेदमस के अनुसार वित्तीय परेशानियों के कारण और लगातार घट रहे संसाधनों को देखते हुए रूस और यूक्रेन युद्ध विराम कर देंगे। 

इन दो देशों को रहना होगा संभलकर 

नास्त्रेदमस ने साल 2025 में इंग्लैंड को लेकर डरावनी भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस के अनुसार 2025 में इंग्लैंड को युद्ध के मैदान में उतरना पड़ सकता है। इसके साथ ही कोई घातक महामारी भी इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था को चरमरा सकती है। वहीं इंग्लैंड के शाही परिवार में कलह-कलेश होने की भविष्यवाणी भी नास्त्रेदमस ने की है। वहीं रूस को लेकर नास्त्रेदमस ने कहा है कि, विश्व शक्ति बनकर रूस उभर सकता है। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा होना संभव नहीं दिखता। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Baba Vanga Predictions: साल 2025 में होगा विनाश का आरंभ! डरा देगी नए साल को लेकर बाबा वेंगा की ये है भविष्यवाणियां

Varshik Career Rashifal 2025: साल 2025 में इन राशि के जातकों के करियर को मिलेगी नई ऊंचाई, नए पद की मिल सकती है जिम्मेदारी, पढ़ें करियर वार्षिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।