1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Baba Vanga Predictions: साल 2025 में होगा विनाश का आरंभ! डरा देगी नए साल को लेकर बाबा वेंगा की ये है भविष्यवाणियां

Baba Vanga Predictions: साल 2025 में होगा विनाश का आरंभ! डरा देगी नए साल को लेकर बाबा वेंगा की ये है भविष्यवाणियां

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 21, 2024 11:20 am IST,  Updated : Dec 21, 2024 11:20 am IST

Baba Vanga Predictions 2025: बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर कई ऐसी भविष्यवाणी की थीं जो काफी डरावनी है। तो आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ने 2025 को लेकर क्या-क्या बातें कही हैं।

बाबा वेंगा- India TV Hindi
बाबा वेंगा Image Source : FILE IMAGE

Baba Vanga Ki Bhavishyavani: प्रसिद्ध महिला भविष्यवक्ता बाबा वेंगा देश-दुनिया लेकर कई बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां की थीं, जो कि आगे जाकर सच साबित हुई। दुनिया को अलविदा करने से पहले बाबा वेंगा ने अपने अनुयायियों के आगे कई खतरनाक भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने साल 2025 को लेकर भी कई खतरनाक भविष्यवाणी की हैं जिसे सुनकर हर कोई डरा हुआ है। वहीं कुछ बातें ऐसी भी हैं जो लोगों को थोड़ी राहत दे सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिरी नए साल 2025 को लेकर बाबा वेंगा ने क्या भविष्यवाणियां की थीं।

साल 2025 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां

एलियंस की खोज: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2025 में मनुष्य एलियंस की खोज कर सकते हैं। 2025 में एलियंस से संपर्क हो सकता है। 

यूरोप का विनाश: बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर कहा है कि यूरोप में आंतरिक संघर्ष देखने को मिल सकता है। इस वजह से राजनीतिक अस्थिरता और अनिश्चिता देखने को मिल सकती है। यूरोप में युद्ध के कारण बड़े क्षेत्र का विनाश हो सकता है, जिस वजह से जनसंख्या में कमी आएगी।

विनाश की शुरुआत: बाबा वेंगा के मुताबिक, साल 2025 में विनाश की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा है कि 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी, जिस वजह से धरती के खत्म होने की शुरूआत हो सकती है। 

कैंसर का इलाज: बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी थोड़ी राहत देने वाली है। उन्होंने 2025 को लेकर कहा है कि इस साल कैंसर जैसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वैज्ञानिकों को इसमें बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आने वाले दिनों में इस खतरनाक बीमारी का इलाज आसान हो पाएगा।

बाबा वेंगा कौन हैं?

दुनियाभर में मशहूर बाबा वेंगा दरअसल बुल्गारिया में रहने वाली एक दृष्टिहीन महिला थीं। जिसने महज 12 साल की उम्र में अपनी आंखें खो दी थीं। उनका जन्म 1911 में हुआ था और 1996 में मौत हुई थी। बाबा वेंगा ने मरने से पहले अपने अनुयायियों को 5079 तक की भविष्यवाणियां बताई थी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

New Year 2025: नया साल आने से पहले घर से बाहर निकाल फेंके ये चीजें, धन-ऐश्वर्य और खुशियों से भरा रहेगा 2025

Mahakumbh: अगर जाने वाले हैं महाकुंभ तो वहां से घर जरूर लाएं ये चीजें, धन-धान्य में होती रहेगी वृद्धि

Mahakumbh: महाकुंभ 2025 में स्नान के लिए ये हैं 10 प्रमुख तिथियां, इन दिनों में स्नान करने से होगी पुण्य फलों की प्राप्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।