1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: रातों-रात स्टार बनाता है यह मूलांक, अचानक देता है कामयाबी, गुलाबी क्वीन जैस्मीन सैंडलस का भी है यही शुभ अंक

Numerology: रातों-रात स्टार बनाता है यह मूलांक, अचानक देता है कामयाबी, गुलाबी क्वीन जैस्मीन सैंडलस का भी है यही शुभ अंक

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 21, 2026 09:26 am IST,  Updated : Apr 21, 2026 09:26 am IST

Numerology: आज हम जिस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं ये कोई मामूली मूलांक नहीं है। ये एक ऐसा मूलांक है जो रातों-रात किसी की भी किस्मत चमका सकता है। बता दें इस मूलांक का स्वामी राहु है जिसे ज्योतिष में अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है।

numerology- India TV Hindi
जैस्मीन सैंडलस इस शुभ मूलांक की हैं जातक Image Source : INSTAGRAM (JASMINE SANDLAS)

Numerology: अंकज्योतिष में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है जिस मूलांक के लोगों को उनकी कड़ी मेहनत का फल अचानक से मिलता है। जब इस मूलांक का स्वामी राहु किस्मत चमकाना शुरू करता है तो व्यक्ति को इतनी अपार सफलता दिलाता है कि जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। अंकज्योतिष की मानें तो 'गुलाबी क्वीन' जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) की सफलता के पीछे इस अंक की शक्ति भी छिपी है। चलिए जानते हैं ये कौन सा मूलांक है।

मूलांक 4 (Mulank 4)

यहां हम मूलांक 4 के बारे में बात कर रहे हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 होती है वे सभी लोग मूलांक 4 के अंतर्गत आते हैं। इस अंक का स्वामी राहु है। ज्योतिष में राहु अचानक होने वाली चीजों का कारक माना जाता है - चाहे वह अचानक मिली शोहरत हो या रातों-रात बदली किस्मत।

जैस्मीन सैंडलस का भी यही मूलांक

4 सितंबर को जन्मीं 'गुलाबी क्वीन' जैस्मीन सैंडलस का मूलांक 4 है, जो अचानक बड़ी कामयाबी दिलाता है। जैस्मीन के जीवन में मूलांक 4 का असर उनकी बेबाकी और कड़ी मेहनत में साफ दिखाई देता है। शून्य से शिखर तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि जब मूलांक का साथ और कड़ी मेहनत का मेल होता है, तो कामयाबी मिलकर ही रहती है।

मूलांक 4 वाले क्यों बनते हैं स्टार

  1. लीक से हटकर सोचना: मूलांक 4 वाले लोग भेड़चाल में चलना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। जैस्मीन सैंडलस का सिंगिंग स्टाइल और उनका बेबाक अंदाज इस चीज का जीता-जागता उदाहरण है। ये लोग दुनिया को एक अलग नजरिए से देखते हैं और अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।
  2. अचानक सफलता: इस मूलांक के लोगों को शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ता है लेकिन ये हार नहीं मानते हैं। कहते हैं जब इन्हें इनकी मेहनत का फल मिलना शुरू होता है तो वह पूरी दुनिया को चौंका देते हैं। राहु की कृपा से इन्हें तरक्की पाने के अचानक ऐसे मौके मिलते हैं जो इनकी पूरी लाइफ बदल देते हैं।
  3. इन क्षेत्रों में खूब कमाते हैं नाम: मूलांक 4 वाले लोग कला, तकनीक और मीडिया के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति इतनी तीव्र होती है कि ये रचनात्मक कार्यों में अपार सफलता पाते हैं।

कैसा होता है मूलांक 4 वालों का स्वभाव

  • ये लोग दिल के साफ होते हैं। इनके मन में जो आता है ये स्पष्ट तौर पर कह देते हैं। बातों को घुमा फिराकर करना इन्हें पसंद नहीं आता। ये अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं।
  • इस मूलांक वालों को शुरुआत में भले ही संघर्ष करना पड़े, लेकिन वक्त आने पर इन्हें इनकी मेहनत का बंपर इनाम मिलता है।
  • ये काफी इमोशनल होते हैं। जिन्हें अपना मान लेते हैं उनका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं।
  • ये मेहनती और ऊर्जावान होते हैं। समय बर्बाद करना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Budhaditya Rajyog: अप्रैल में बनेगा बुधादित्य राजयोग, सूर्य सी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, महा-लाभ के प्रबल योग!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।