Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की जन्मतिथि उसके मूलांक से जुड़ी होती है और यही मूलांक उसके जीवन की दिशा तय करता है। किसी को जल्दी सफलता मिलती है तो किसी को लंबे संघर्ष के बाद कामयाबी हासिल होती है। आज हम आपको ऐसे तीन मूलांक के बारे में बता रहे हैं, जिनके लोगों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन अंत में सफलता जरूर मिलती है। तो चलिए जानते हैं वो किस मूलांक के लोगों को पहाड़ जैसा संघर्ष करने के बाद देरी से सफलता मिलती है।
मूलांक और जीवन पर असर
अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के मूलांक होते हैं और हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। यह ग्रह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि कुछ लोगों को सफलता जल्दी मिलती है, जबकि कुछ को देर से।
मूलांक 4 वालों का जीवन
जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। राहु के प्रभाव के कारण इनका जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहता है। इन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन लगातार मेहनत के बाद सफलता जरूर मिलती है।
मूलांक 7 वालों की किस्मत
महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु माना जाता है। केतु के प्रभाव के कारण इन लोगों को जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर देखा जाता है कि इनकी किस्मत 30 साल की उम्र के बाद बदलती है और तब इन्हें सफलता मिलने लगती है।
मूलांक 8 वालों की मेहनत
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का संबंध शनिदेव से होता है। शनि के प्रभाव के कारण इन लोगों को जीवन में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती, लेकिन जब मिलती है तो स्थायी और मजबूत होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)