1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं सबसे बड़े दानवीर, समाज सेवा को ही मानते हैं अपना असली धर्म!

Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं सबसे बड़े दानवीर, समाज सेवा को ही मानते हैं अपना असली धर्म!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jun 16, 2026 10:59 am IST,  Updated : Jun 16, 2026 11:05 am IST

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार एक ऐसा खास मूलांक है जिससे जुड़े लोग बड़े ही दानवीर स्वभाव के माने जाते हैं। कहते हैं ये दूसरों की खुशी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने को तैयार हो जाते हैं। जानिए ये किस मूलांक के लोग हैं।

numerology- India TV Hindi
दानवीर मूलांक Image Source : INDIA TV

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति के मूलांक से आप उसके नेचर, आदतों और भविष्य का आसानी से पता कर सकते हैं। जैसे किसी मूलांक के लोग बेहद आक्रामक स्वभाव के होते हैं तो किसी के शांत। इसी तरह से एक ऐसा मूलांक भी है जिससे जुड़े लोग बेहद दानवीर स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर दया भाव इतनी ज्यादा होती है कि इनसे किसी का भी दुख देखा नहीं जाता और ये तुरंत ही मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। इस मूलांक वालों पर ईश्वर की खास कृपा रहती है। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।

कौन सा है यह खास मूलांक?

ये खास मूलांक है 9। जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोग मंगल की ऊर्जा लेकर पैदा होते हैं। इनकी सोच काफी सकारात्मक होती है और दिल बहुत ही बड़ा। ये लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

सबसे ज्यादा दानवीर स्वभाव के होते हैं ये लोग

  • मूलांक 9 के लोग किसी को भी परेशानी में नहीं देख सकते, इसलिए ये तुरंत ही मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। 
  • ये लोग अपने जीवन में खूब दान-पुण्य करते हैं।
  • समाज सेवा में इनका खूब मन लगता है। यही कारण है कि इस मूलांक के लोग अक्सर NGO, अनाथालयों, अस्पतालों या इसी तरह के सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होते हैं।
  • इन्हें लाइफ में पैसा ही नहीं बल्कि भरपूर सम्मान भी मिलता है। 
  • इनके अंदर अन्याय के खिलाफ लड़ने का जज्बा होता है।
  • ये भले ही ऊपर से बड़े कठोर दिखाई दें लेकिन दिल से ये बहुत ही कोमल होते हैं।
  • ये रिश्ते निभाने में भी माहिर होते हैं।
  • इनके दोस्त भी काफी जल्दी बन जाते हैं।

ईश्वर की पाते हैं खास कृपा

कहते हैं मूलांक 9 वालों पर ईश्वर की खास कृपा सदैव बनी रहती है। जिस कारण से ये जो भी काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता जरूर पाते हैं। ये बिजनेस में भी खूब अच्छा करते हैं। भगवान की कृपा से इनकी आर्थिक स्थिति भी अमूमन बढ़िया ही रहती है। ये अपनी कड़ी मेहनत से अच्छा धन कमाने में सफल रहते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: 18 जून से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा छप्परफाड़ लाभ!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।